नहाने के साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बचे हुए साबुन के टुकड़ों से घर पर चारकोल सोप बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया और DIY ब्यूटी टिप्स में एक्टिवेटेड चारकोल साबुन काफी चर्चा में रहता है. इसे बनाने के लिए आपको एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर, ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल और कुछ दूसरी चीजों की जरूरत होगी. हालांकि, इसे बनाने और त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां जानना भी जरूरी है.
चारकोल साबुन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि घर पर चारकोल साबुन बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले 5 से 6 छोटे टुकड़े ग्लिसरीन वाले साबुन, 2 छोटे चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर, आधा कप पानी, 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन, 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल, 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा रोज एसेंस आदि मििलाकर तैयार करें.
घर पर चारकोल साबुन बनाने का तरीका
एक्सपर्ट के अनुसार, सबसे पहले बचे हुए साबुन के टुकड़ों को इकट्ठा करके कद्दूकस कर लें. चाहें तो इन्हें मिक्सी में भी पीस सकते हैं. अब एक बाउल में साबुन का पाउडर डालें और इसमें आधा कप पानी मिलाएं. इसके बाद इसमें एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब सभी सामान को डबल बॉयलरर की मदद से हल्का गर्म करें, ताकि साबुन पिघलकर अच्छी तरह मिल जाए. इसमें ग्लिसरीन, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं. खुशबू के लिए थोड़ा रोज एसेंस भी मिला सकते हैं. अब तैैयार पेस्ट को साबुन के सांचे में डालकर कमरे के तापमान पर जमने दें. साबुन पूरी तरह सख्त हो जाए तो इसे सांचे से निकाल लें.

चारकोल साबुन स्किन के लिए कितना फायदेमंद है?
एक्टिवेटेड चारकोल को स्किन केयर प्रोडक्ट्स में तेल और सतह की गंदगी को सोखने वाले स्किन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, चारकोल साबून से चेहरे की रंगत गोरी होने, टैनिंग पूरी तरह हटने या ब्लैकहेड्स खत्म होने का पक्का वैज्ञानिक प्रमााण नहीं है.
ये भी पढ़ें- ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, किसी भी नए स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. चारकोल साबुन से कुछ लोगों की त्वचा रूखी या इरिटेट हो सकती है. संवेदनशील और रूखी स्किन वाले लोग खास सावधानी बरतें. पुराने इस्तेेमाल किए गए साबुन के टुकड़ों से नया साबुन बनाने के बजाय नए ग्लिसरीन सोप बेस का इस्तेमाल करना बेहतर है. इससे साफ-सफाई और साबुन की गुुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें- पोछा लगाने के लिए घर पर बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर, शीशे की तरह चमकेगा मार्बल-टाइल, मक्खी-मच्छर भी रहेंगे दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं