मुंबई के डोंबिवली में मंगलवार को मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई. इनमें से एक महिला ने अपनी गोद में एक बच्चा ले रखा था. मराठी में बोलने की जगह हिंदी में 'माफ़ करें' कहने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें पीट दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रही है.
महिलाओं ने विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसी बिल्डिंग में रहने वाले शख्स ने पीछे बैठी महिला की बांह मरोड़ दी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
विवाद के समय आरोपी के परिवार की चार-पांच महिलाएं और दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी कहा कि उन्हें गोद में लिए नौ महीने के बच्चे की भी चिंता नहीं थी.
शिकायतकर्ता ने कहा कि 'माफ करना' कहना एक सामान्य शिष्टाचार है, लेकिन आरोपी का रिएक्शन बेहद बुरा था.
वहीं विष्णु नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पवार ने कहा कि जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी पुराने विवाद से शुरू हुई है.
बाद में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा कि मनसे कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले लोग बैंक शाखाओं में जा रहे हैं और कर्मचारियों को धमका रहे हैं. बाद में राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से आंदोलन बंद करने को कहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं