विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2025

मराठी ना बोल पाना या कुछ और... मां ने 6 साल की बच्ची की कर दी हत्या, जान लीजिए वजह

करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार मां ने ही बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली. जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का इलाज मनोचिकित्सक के पास चल रहा था.

मराठी ना बोल पाना या कुछ और... मां ने 6 साल की बच्ची की कर दी हत्या, जान लीजिए वजह
  • नवी मुंबई के कलंबोली में छह साल की बच्ची को बोलने में दिक्कत होने के कारण उसकी मां ने हत्या कर दी
  • बच्ची मराठी में बात नहीं कर पाती थी, जबकि वह अधिकतर हिंदी बोलती थी, जिससे मां नाराज रहती थी
  • बच्ची की मौत को दिल का दौरा बताया गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में सांस नली अवरुद्ध होने की पुष्टि हुई
नवी मुंबई:

नवी मुंबई के कलंबोली में मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. 6 साल की बेटी मराठी में बात नहीं कर सकती थी, इसलिए मां ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पुलिस सूत्र बता रहे हैं एफआईआर में महिला को बेटा नहीं होने के कारण तनाव का भी जिक्र है. बच्ची को बोलने में भी कुछ दिक्कतें थीं, जिसकी थेरेपी चल रही थी. वहीं बताया जाता है कि महिला का भी मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था.

बेटी की हत्या के बाद कहानी बनाने की कोशिश की गई कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर मृतक बच्ची का पोस्टमॉर्टम करवाया, जिसमें पाया गया है कि सांस की नली अवरोध होने की वजह से उसकी जान गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मां से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद लड़की की मौत का रहस्य उजागर हुआ. घटना कलंबोली सेक्टर-1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसायटी की है.

छह साल की इस बच्ची को बचपन से ही बोलने में परेशानी थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुसंकल्प सोसायटी में आईटी इंजीनियर पति अपनी पढ़ी-लिखी पत्नी के साथ रहते थे. 2017 में विवाह हुआ और 2019 में उन्हें एक बेटी हुई. हालांकि, छह साल की इस बच्ची को बचपन से ही बोलने में परेशानी थी. वह मराठी के बजाय अधिकतर हिंदी में बोलती थी, जिससे मां लगातार नाराज रहती थी. "मुझे ऐसी बच्ची नहीं चाहिए, वह ठीक से बोलती नहीं है," ऐसा पत्नी कई बार अपने पति से कहती थी, यह बात जांच में सामने आई है. पति ने उसे समझाने का प्रयास भी किया था.

ये भी पढ़ें: '36.7 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार', नए साल से पहले नशे के खिलाफ मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

Latest and Breaking News on NDTV
आखिरकार 23 दिसंबर की रात को मां ने बच्ची की हत्या करने का निश्चय किया. उसी दिन नानी बच्ची से मिलने के लिए घर आई थीं, लेकिन उनकी और बच्ची की मुलाकात नहीं हो सकी. कुछ समय बाद जब पति घर लौटा तो बच्ची के न जागने पर सभी उसे तुरंत अस्पताल ले गए. वहां शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की कहानी बनाई गई.

मनोचिकित्सक के पास चल रहा था महिला का इलाज

हालांकि, कलंबोली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोते को मौत संदिग्ध लगी, जिसके चलते उन्होंने पोस्टमार्टम की विशेष मांग की. प्राथमिक रिपोर्ट में सांस नली अवरुद्ध होने के संकेत मिले. इसके बाद माता-पिता से कड़ी पूछताछ की गई. करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार मां ने ही बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली. इस नृशंस घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का इलाज मनोचिकित्सक के पास चल रहा था.

ये भी पढ़ें: मकान मालिक नहीं, मेरे पापा थे... किराए के घर में रह रही मुंबई की इस लड़की का Video देख रो पड़ा इंटरनेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 Year Old Girl Murdered In Navi Mumbai, Murder In Navi Mumbai, Murder For Not Speaking In Marathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com