- PM मोदी महाराष्ट्र के 2 दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं जिसमें मराठवाड़ा के बाढ़ग्रस्त किसानों की उम्मीदें जुड़ी हैं
- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने PM से प्रति हेक्टेयर पचास हजार रुपये की नुकसान भरपाई और कर्जमाफी की मांग की है
- उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठवाड़ा की स्थिति गंभीर है, जहां चालीस लाख किसान और साठ लाख एकड़ जमीन प्रभावित हुई है
प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं, और मराठवाड़ा के बाढ़ग्रस्त किसान उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं. इसी बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि "पीएम मोदी को किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की नुकसान की भरपाई करनी चाहिए और संपूर्ण कर्जमाफी की घोषणा करनी चाहिए. उन्हें केवल खोखली घोषणाएं कर के नहीं जाना चाहिए."
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 8 और 9 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर रहेंगे और कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे लेकिन मराठवाड़ा के बाढ़ग्रस्तों के लिए प्रधानमंत्री कौन-सा विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करेंगे, इस पर महाराष्ट्र की जनता की निगाहें टिकी हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए फायदेमंद होना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “पूरा मराठवाड़ा आज भी कीचड़ और पानी में डूबा है. फसलें, घर, पशुधन सब कुछ नष्ट हो गया है; बल्कि जमीन इतनी बुरी तरह से बह गई है कि उस पर कम से कम दो पीढ़ियों तक खेती नहीं हो सकेगी. 40 लाख किसान और 60 लाख एकड़ जमीन बाढ़ की चपेट में आई है. प्रधानमंत्री को चाहिए कि ‘पैकेज' की सिर्फ दिखावटी घोषणा न करें, बल्कि प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सीधी मदद और कर्ज में डूबे किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा करें. अगर अभी मदद का हाथ नहीं बढ़ाया गया, तो मराठवाड़ा के किसानों की तीन पीढ़ियां बर्बाद हो जाएंगी.”
उन्होंने प्रधानमंत्री से बाढ़ग्रस्त किसानों की ओर से हाथ जोड़कर निवेदन किया “किसानों को वही दीजिए जो उन्हें सच में चाहिए.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं