विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

अगर कर्ज माफी योजना ठीक से लागू नहीं हुई तो सरकार का भांडा फोड़ देंगे : शिवसेना

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने सबसे पहले कर्ज माफी की मांग की थी..

अगर कर्ज माफी योजना ठीक से लागू नहीं हुई तो सरकार का भांडा फोड़ देंगे : शिवसेना
उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसानों की खुदकुशी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है.
  • शिवसेना ने दी भाजपा ऋण माफी योजना ठीक से लागू करने की नसीहत
  • कहा - पार्टी ने सबसे पहले कर्ज माफी की मांग की थी
  • किसानों की खुदकुशी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार अगर उचित तरीके से ऋण माफी योजना को कार्यान्वित करने में विफल रहती है तो उनकी पार्टी सरकार का भांडा फोड़ने से नहीं हिचकेगी. ठाकरे की पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने सबसे पहले कर्ज माफी की मांग की थी और कहा किसानों की खुदकुशी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है.

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' को साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "जब शरद पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे तो वह शिवसेना ही थी जिसने सबसे पहले किसानों के कर्ज माफी के लिए आवाज उठाई थी." उन्होंने कहा, "किसानों की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र दुर्भाग्य से अब भी शीर्ष पर है. यह वह क्षेत्र नहीं है जहां हमारे राज्य को शीर्ष पर होना चाहिए था."

ये भी पढ़ें   
एयर इंडिया विनिवेश : शिवसेना ने कसा तंज - जेटली बताएं कि 'महाराजा' भिखारी कैसे बन गया

शिवसेना ने कांग्रेस से पूछा - याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वाले गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार क्यों बनाया?
शिवसेना ने भाजपा को चेताया, 'मोदी-मोदी' चिल्लाने वाले 'बेशर्म भक्त' मोदी को डूबो देंगे

उन्होंने कहा, "इसिलए हमारी मांग थी कि किसानों को कर्ज मुक्त होना चाहिए." उन्होंने कहा, "मैंने शिवसेना कार्यकर्ताओं से (आंदोलन के हिस्से के तौर पर ) बैंकों के बाहर ढोल बजाने को कहा है और वे लाभार्थियों सूची को प्रदर्शित करें." ठाकरे ने कहा, "अगर राज्य सरकार ऋण माफी की योजना को ठीक से लागू करने में विफल रहती है तो हम उसको उजागर करने में संकोच नहीं करेंगे." मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 24 जून को 34,022 करोड़ रुपये के कर्ज माफी का ऐलान किया था. इससे पहले पिछले महीने की शुरूआत में किसानों ने राज्यव्यापी आंदेालन किया था.

वीडियो


नौ जुलाई को फडणवीस ने कहा था कि योजना के तहत तकरीबन 36 लाख किसानों के कर्ज माफ कर दिया जाएगा. ठाकरे ने कहा, "मैं राज्य विधानसभा में उन 36 लाख लोगों के नाम देखना चाहता हूं जिनका पूरा कर्ज माफ किया जा रहा है." उन्होंने कहा, "राज्य ने कहा है कि 36 लाख किसानों का पूरा ऋण माफ किया जाएगा जबकि 89 लाख किसान योजना से लाभांवित होंगे. मैं नाम देखना चाहता हूं और मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उन किसानों का पता लगाने को भी कहा है." 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Maharashtra Govt, Farmers Loan Waiver Package, Uddhav Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com