विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2025

होली पर टीवी सीरियल एक्ट्रेस से साथी एक्टर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

एक्ट्रेस ने अपने बयान में बताया है कि वो छत पर एक स्टाल के पीछे जाकर छिप गई लेकिन वह मेरे पीछे आया और मुझ पर रंग डालने की कोशिश की. उसने मेरे साथ जबरदस्ती भी की.

होली पर टीवी सीरियल एक्ट्रेस से साथी एक्टर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई में टीवी एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है
मुंबई:

मुंबई में होली के मौके पर एक टीवी सीरियल  एक्ट्रेस के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में होली समारोह का आयोजन किया गया था और उसी होली पार्टी में उसके सह अभिनेता ने एक्ट्रेस के मना करने के बावजूद उसे जबरदस्ती रंग लगाया. इसके बाद महिला एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया.पुलिस सूत्रो के मुताबिक पीड़ित अभिनेत्री की उम्र 29 साल है, उसने टीवी सीरियल में काम किया है और वर्तमान में एक एंटरटेनमेंट चैनल के साथ काम करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी ने अपनी छत पर होली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे. पीड़ित अभिनेत्री ने आगे दावा किया कि आरोपी, एक सह-अभिनेता है, वो भी इस पार्टी में शामिल हुआ था और जो कथित तौर पर नशे में था और अभिनेत्री के साथ गलत व्यवहार कर रहा था.

एक्ट्रेस ने अपने बयान में बताया है कि वो छत पर एक स्टाल के पीछे जाकर छिप गई लेकिन वह मेरे पीछे आया और मुझ पर रंग डालने की कोशिश की. मैंने अपना चेहरा ढक लिया, लेकिन उसने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया और मेरे गालों पर रंग लगा दिया और कहने लगा कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और देखता हूं तुझे कौन मुझसे बचाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और रंग लगाया, जिसके बाद मैंने उसे धक्का देकर अपने से  दूर कर दिया. इस घटना के चलते मैं मानसिक रूप से सदमे में थी और सीधे वॉशरूम चली गई. बाद में एक्ट्रेस ने पूरी घटना के बारे में अपने दोस्तों को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद एक्टर्स के दोस्त आरोपी एक्टर को पूछने गए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की. एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच और आरोपी एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी से संपर्क कर उसे नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Crime In Mumbai, Molestation With Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com