विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

मुंबई : लोकल ट्रेन में लड़की की पिटाई करने वाली चार महिलाएं हिरासत में

मुंबई : लोकल ट्रेन में लड़की की पिटाई करने वाली चार महिलाएं हिरासत में
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • बुधवार को चार महिलाओं के खिलाफ असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया
  • आरोपी नियमित यात्री हैं जिनकी पहचान पीड़ि‍त लड़की ने विरार स्टेशन पर की
  • पीड़िता का आरोप, घटना के समय उसे अस्थमा का संक्षिप्त दौरा भी पड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में विरार से चर्चगेट जा रही ट्रेन में 20 वर्षीय लड़की से मारपीट करने की आरोपी चार महिलाओं को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता की पहचान पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि इंजीनियरिंग की छात्रा पीड़िता रितुजा नायक की शिकायत के आधार पर वसई रोड थाने में बुधवार को चार महिलाओं के खिलाफ असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया। आरोपी नियमित यात्री हैं जिनकी पहचान रितुजा ने विरार स्टेशन पर की। घटना मंगलवार की है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान दीपाली सावंत, नेहा ठाकुर, नैना ठाकुर और अश्विनी गौरव के रूप में हुई है। पीड़िता मंगवार की सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर विरार में रेलगाड़ी पर सवार हुई थी। वसई में उतरने वालों का विरोध कर रही आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई कर दी।

रितुजा वसई में जैसे ही उतरने लगी आरोपी महिलाओं ने उसे जबरन रोक लिया और उससे मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय उसे अस्थमा का संक्षिप्त दौरा भी पड़ा।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई लोकल, मुंबई पुलिस, विरार, चर्चगेट, लड़की से मारपीट, 4 महिलाएं गिरफ्तार, Mumbai Local, Mumbai Police, Virar, Churchgate, Girl Beaten Up, 4 Women Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com