- बीएमसी चुनाव के पहले उत्तर भारतीयों के ख़िलाफ़ MNS का अभियान शुरू.
- MNS कार्यकर्ताओं ने फलवाले को बुरी तरह पीटा, फलों से लदा ठेला भी पलटा.
- फल की रेहड़ी लगाने का हक मराठी किसान को है : मनसे कार्यकर्ता
मुंबई:
मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव के पहले उत्तर भारतीयों के ख़िलाफ़ अभियान शुरू कर दिया है. घाटकोपर में MNS के कार्यकर्ताओं ने एक फलवाले को बुरी तरह पीटा और फलों से लदा ठेला भी पलट दिया.
दरअसल, मुंबई में अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव की सरगर्मी शुरु हो चुकी हैं. ऐसे में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अपने चित परिचित अंदाज में उत्तर भारतीयों को दोबारा निशाना बनाने में लगी है.
मनसे के कार्यकर्ताओं ने मराठी मानुष के मुद्दे पर एक गरीब उत्तर भारतीय फलवाले को पीटकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया. मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी किसानी के हक के नाम पर फलवाले को बुरी तरह से मारा और फलों से लदे उसके ठेले को भी पलट दिया.
मुंबई के घाटकोपर में गुंडागर्दी करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा कि फल की रेहड़ी लगाने का हक मराठी किसान को है. मुंबई में वह किसी उत्तर भारतीय को ठेला नहीं लगाने देंगे.
मीडिया में मामले के आने के बाद पुलिस ने मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, मनसे, उत्तर भारतीय, बीएमसी चुनाव, घाटकोपर, Mumbai, Maharashtra Navnirman Sena, MNS, North Indians, North Indians In Mumbai, BMC Elections, Ghatkopar