विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

मुंबई में 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला ,आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक्शन में आई थी पुलिस. डीसीपी संदीप जाधव की निगरानी में गोरेगांव, मलाड और बांगुर पुलिस की विशेष टीम बनाई गई. इस टीम ने तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पहले आरोपी की पहचान की और बाद में उसे गिरफ्तार किया.

मुंबई में 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला ,आरोपी गिरफ्तार
मुंबई:

मुंबई में 22 साल की एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह घटना 26 नवंबर की रात उस समय हुई, जब युवती मलाड वेस्ट में अपने दोस्त के घर जा रही थी.पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालकर आरोपी को पकड़ लिया है.पीड़ित युवती वनराई पुलिस स्टेशन इलाके में रहती है. रात करीब 9.45 बजे वह फोन पर बात करते हुए SV रोड स्थित रेडिसन होटल ब्रिज के पास चल रही थी. तभी एक अनजान शख्स अचानक पीछे से आया और उसे पकड़कर छेड़छाड़ की. घटना के बाद वह शख्स तेज़ी से सड़क पार करते हुए ट्रैफिक के बीच से भाग निकला.

पीड़ित युवती केघबराई और डरी हुई मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन न राहगीर आगे आए और न ही पुलिस कंट्रोल रूम ने उसकी कॉल का रिस्पांस मिला. लड़की ने कई बार इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. आखिरकार उसने अपनी मां को फोन किया, जो मौके पर पहुंचीं और उसे घर लेकर गईं.

सोशल मीडिया पोस्ट से उठा मामला

अगले दिन, युवती ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना का ब्योरा पोस्ट किया. उसने लिखा कि मैं लगातार चिल्ला रही थी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. मुंबई जैसे शहर में, जहां सुरक्षा को लेकर लोग भरोसा करते हैं, एक आदमी ने खुलेआम सड़क पर मेरे साथ छेड़छाड़ की. उसकी पोस्ट वायरल होते ही पुलिस पर दबाव बढ़ गया और मामला तुरंत एक्टिव मोड में आ गया. क्योंकि घटना गोरेगांव पुलिस स्टेशन के जुरिडिक्शन में आती थी, इसलिए ACP प्रकाश बागल ने खुद जांच की कमान संभाली. DCP संदीप जाधव की निगरानी में गोरेगांव, मलाड और बांगुर नगर पुलिस स्टेशनों की तीन टीमें बनाई गईं. कई वरिष्ठ अधिकारी भी रातभर फील्ड में जुटे रहे.

स्थानीय इलाके में कोई CCTV कैमरा नहीं था, लेकिन जांच टीम को रेडिसन होटल से फुटेज मिली। कम रोशनी की वजह से वीडियो साफ़ नहीं था, लेकिन एक शख्स की परछाई से पुलिस को शक की दिशा मिली. पुलिस ने आस-पास के इलाकों से लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे तक 100 से ज्यादा कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। आखिरकार एक संदिग्ध की गतिविधियां मेल खाने पर उसे ट्रेस कर लिया गया.

कौन है आरोपी?

गिरफ्तार युवक की पहचान 27 वर्षीय कुलदीप कनौजिया के तौर पर हुई. वह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला है और मलाड–गोरेगांव के बीच रेलवे लाइन के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था. पूछताछ में कुलदीप ने वारदात को स्वीकार कर लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Rape Accused Arrested In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com