विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

कैबिनेट फेरबदल: उद्धव ठाकरे ने कहा, बीजेपी से हमारी कोई बातचीत नहीं, हम सत्ता के भूखे नहीं

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे मीडिया से ही कैबिनेट फेरबदल के बारे में जानकारी मिली है.

कैबिनेट फेरबदल: उद्धव ठाकरे ने कहा, बीजेपी से हमारी कोई बातचीत नहीं, हम सत्ता के भूखे नहीं
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • रविवार सुबह मोदी मंत्रिमंडल में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल
  • अभी केंद्रीय कैबिनेट में शिवसेना के एकमात्र सदस्य अनंत गीते हैं
  • उद्धव ठाकरे ने कहा, फेरबदल के बारे में मुझे मीडिया से ही जानकारी मिली
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को कैबिनेट में किए जाने वाले बड़े फेरबदल से पहले एनडीए के घटक दल शिवसेना ने कहा है कि कैबिनेट फेरबदल में उसकी पार्टी के सदस्यों को शामिल किए जाने के बारे में बीजेपी से कोई बातचीत नहीं हुई है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा, मुझे मीडिया से ही कैबिनेट फेरबदल के बारे में जानकारी मिली है. मैंने इस बारे में (बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से) कोई पूछताछ नहीं की है. मुझे किसी से कोई समाचार नहीं मिला है और न ही हम सत्ता के लिए भूखे हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की नई कैबिनेट ही तय करेगी 2019 का रास्ता, सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां

गौरतलब है कि शिवसेना लंबे समय से बीजेपी की सहयोगी रही है, लेकिन अक्सर बीजेपी के साथ उसका रुख टकराव का रहा है. अभी केंद्रीय कैबिनेट में पार्टी की ओर से एकमात्र सदस्य अनंत गीते हैं और उन्हें भारी उद्योग मंत्रालय मिला हुआ है.

ठाकरे ने रविवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, आज हर कोई केंद्र में कैबिनेट फेरबदल में व्यस्त है. हालांकि, हमारा ध्यान सिर्फ मुंबई के नागरिकों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की ओर है.

VIDEO: कैबिनेट फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
बता दें कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण मुंबई में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. ठाकरे ने कहा कि पिछले 50 सालों से पार्टी की विचारधारा रही है कि 80 प्रतिशत सामाजिक कार्य और 20 प्रतिशत राजनीति.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cabinet Reshuffle, Narendra Modi Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com