विज्ञापन

मंत्री पद मांगने न आएं, सारी सीटें तय हो गई हैं; उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को दी नसीहत

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूची फाइनल हो चुकी है. इसलिए उन्होंने विधायकों को नसीहत दी है कि उनके पास मंत्री पद मांगने न आएं.

मंत्री पद मांगने न आएं, सारी सीटें तय हो गई हैं; उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को दी नसीहत
उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को दी नसीहत, मंत्री पद मांगने न आएं (फाइल फोटो)
  • जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं.
  • शनिवार को उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर विस्तार के लिए समय मांगा है.
  • उमर अब्दुल्ला ने विधायकों से अपील की है कि वह मंत्री पद मांगने न आएं क्योंकि लिस्ट तैयार हो चुकी है.

जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, जिसके लिए मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो चुकी है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि सारी सीटें तय हो चुकी हैं, इसलिए अब विधायक उनके पास मंत्री पद मांगने न आएं. सीएम ने बताया कि हफ्ते के शुरुआती दो-तीन दिनों में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल हो जाएगा, जिसमें कुछ नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने शनिवार को इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी और मंत्रिमंडल की प्रक्रिया के लिए समय मांगा था. जिसके बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं. 

मंत्रियों की सूची फाइनल हो चुकी है:उमर अब्दुल्ला

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के साथियों और विधायकों से अपील की कि वे मंत्री पद पाने के लिए उनसे या नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से संपर्क न करें. क्योंकि उनके विचार-विमर्श के बाद सूची पहले ही फाइनल हो चुकी है. अब फारूक साहब मेरे या किसी और के दरवाजे पर जाने की कोई जरूरत नहीं है. कौन मंत्री बनेगा इसका फैसला पेंडिंग नहीं है, यह पहले ही तय हो चुका है. इसलिए मैं अपने साथियों से धैर्य रखने की अपील करता हूं. अब्दुल्ला ने कहा कि जो होना है वह ईश्वर तय करता है. अपने साथियों से आग्रह करता हूं कि वे मंत्री पद पाने के लिए मैसेज भेजने या फोन कॉल करने से बचें.

मंत्रिमंडल विस्तार अगले हफ्ते हो जाएगा 

बताया जा रहा है कि विधायकों की तरफ से सीएम उमर अब्दुल्ला को लगातार सिफारिश की जा रही थी. जिस पर उन्होंने कहा कि कृपया व्हाट्सएप मैसेज भेजना बंद करें, मुझे लगातार बहुत लंबे-लंबे मैसेज मिल रहे हैं. जैसे पूरी किताबें लिखी जा रही हों, लोग अपना पूरा बायोडाटा भेज रहे हैं, मानो मुझे पता ही न हो कि वे कौन हैं! मैं उन्हें और उनके काम को पहले से ही जानता हूं. इसलिए जो भी होना है, वह अगले दो-तीन दिनों में हो जाएगा.' सीएम के बयान से यह तय है कि अब उपराज्यपाल की तरफ से समय तय होते ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा. 

उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल से की थी मुलाकात 

सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल सिन्हा का हाल-चाल भी पूछा था. क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी एलजी साहब काफी दिनों बाद श्रीनगर लौटे हैं, इस बीच उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, इसलिए मैं उनका हाल-चाल जानना चाहता था. कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर समय-समय पर चर्चा करना और उनकी राय लेना जरूरी है. हमारी मुलाकात को काफी समय हो गया था, इसलिए मैंने आज मिलने का समय मांगा. उन्होंने समय दिया और मैं अभी उनसे मिलकर लौटा हूं. 

ये वीडियो भी देखिए. 

स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा यह देखना होगा कि 'बिजनेस रूल्स' के तहत डेंटल काउंसिल केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है या केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार में आते हैं. बेहतर होगा कि आप यह सवाल स्वास्थ्य मंत्रीन सकीना इट्टू से पूछें, फिलहाल वह सिंगापुर की यात्रा पर हैं, जब लौटे तो उनसे यह सवाल होना चाहिए. 

वहीं सऊदी अरब में फंसे कश्मीरी तीर्थयात्रियों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि उड़ानें रद्द होने से कई राज्यों के लोग प्रभावित हुए हैं. ऐसा नहीं है कि उड़ानें बिल्कुल भी नहीं चल रही हैं, लेकिन समस्या यह है कि हवाई किराए बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. जिन लोगों ने बजट एयरलाइंस में टिकट बुक किए थे और अब वहां फंस गए हैं, उनके लिए इन बढ़े हुए दामों पर नए टिकट खरीदना मुश्किल हो रहा है. इसलिए इसका समाधान निकाला जाना चाहिए. 

ये भी पढे़ंः श्रीनगर जा रही बस पर हमला, सो रहे थे यात्री; CM उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omar Abdullah Cabinet, Omar Abdullah News, Jammu Kashmir Cabinet Reshuffle, Jammu Kashmir News, CM Omar Abdullah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com