मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची लीक हो गई है.
- मुंबई महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी पहली बार बिना गठबंधन के मैदान में
- पार्टी दफ्तर के कंप्यूटर से एक पदाधिकारी ने सूची उड़ा ली
- बीजेपी उम्मीदवारों के नाम गुप्त रखने की रणनीति पर पानी फिरा
मुंबई:
ऐन चुनाव के दिनों में अपनों के चलते मुंबई बीजेपी में नेताओं के माथे पर शिकन आ गई है. वजह बनी है वह लिस्ट जो पार्टी के ही एक पदाधिकारी ने लीक की है.
मुंबई महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी पहली बार अकेले मैदान में उतरी है. पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव की प्रक्रिया को बेहद गुप्त रखा गया था. लेकिन, बुधवार रात इस पूरी कवायद को तब कड़ा झटका लगा जब उम्मीदवारों की आधी अधूरी लिस्ट मीडिया में लीक हो गई. पार्टी के नेता इससे भौंचक थे कि आखिर यह किसने किया. जांच में सामने आया है कि पार्टी दफ्तर के कंप्यूटर से एक पदाधिकारी ने ही उम्मीदवारों की सूची ले ली. उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान उपयुक्त समय पर होना था. ऐसा करने वाले पदाधिकारी को चंद दिनों पहले ही पार्टी में पद दिया गया था.
मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने एनडीटीवी इंडिया से बातचीत में कहा है कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले व्यक्ति को उन्होंने ढूंढ लिया है और उसकी करनी का गंभीर संज्ञान भी लिया गया है. इस पर सही समय पर कार्रवाई होगी.
मुंबई महानगर पालिका में कुल 227 सीटें हैं. इनमें से बीजेपी को कुछ सीटें अपने सहयोगी दलों को देनी है. इस बीच शिवसेना से हो रहा सामना उसके लिए नाक की लड़ाई है. इन कारणों की वजह से बीजेपी उम्मीदवारों के चयन को लेकर अपनी रणनीति गुप्त रखना चाहती थी. सूची के लीक होने से इस रणनीति पर पानी फिर गया.
बीजेपी प्रवक्ता और मुंबई बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मधु चव्हाण ने इस बात को अनुशासन पर गंभीर चोट बताया है. प्रवक्ता निरंजन शेट्टी ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोग नहीं जानते कि वे पार्टी का कितना नुकसान कर रहे हैं. उन पर उचित समय पर कार्रवाई होकर रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, बीएमसी चुनाव 2017, बीजेपी, उम्मीदवारों की सूची लीक, शिवसेना, Mumbai, BMC Election 2017, BJP, Candidates List Leaked, Shivsena, Maharashtra Civic Polls