विज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगा POCSO एक्ट, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा पीड़िता का बयान; BJP ने क्या कहा?

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. मामले में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. बीजेपी ने प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है.

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगा POCSO एक्ट, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा पीड़िता का बयान; BJP ने क्या कहा?
बीजेपी ने आरोपी कांग्रेस विधायक की गरिफ्तारी की माग की है.
Photo: NDTV
रांची:

झारखंड कांग्रेस के सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस अब पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. सिमडेगा जिले की रहने वाली नाबालिग ने विधायक पर रांची स्थित उनके सरकारी आवास में जबरन दुष्कर्म करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.  मामले में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. वहीं, पुलिस पीड़िता को विधायक आवास तक लाने वाली महिलाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है.

झांसा देकर रांची लाने का आरोप...

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, मई 2026 में एमा बड़ा और जोसिमा खाखा नाम की दो महिलाओं ने पीड़िता को पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया था. इसके बाद वे उसे पहले सिमडेगा और फिर रांची स्थित कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के आवास पर ले गईं. 

पीड़िता का आरोप है कि वहां उससे घरेलू काम कराया जाता था. काम में थोड़ी भी देरी होने या विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसे गालियां दी जाती थीं. एफआईआर में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 5 अगस्त 2026 को रांची में आवास संख्या-12 में विधायक भूषण बाड़ा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. 

पीड़िता के मुताबिक, घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इस घटना के बाद वह डरी-सहमी रही और अगले दिन किसी तरह अपने गांव वापस लौट गई. गांव पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी.

पॉक्सो एक्ट के तहत होगी जांच

विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. यह एफआईआर बीएनएस-2023 की धारा 64(2)(b)/65(1)/3(5), पॉक्सो एक्ट-2012 की धारा 4/6/17 और जेजे एक्ट-2015 की धारा 75/79 के तहत दर्ज की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत जांच कर रही है. अब पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया जाएगा.

बीजेपी ने उठाया मुद्दा

नाबालिग की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद यह मामला अब राजनीतिक रूप से तूल पकड़ चुका है. भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है और आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रही है. बीजेपी इस मामले को लेकर राज्य सरकार को घेरने में जुटी है और सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठा रही है. 

वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं. जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकेंगे.

यह भी पढ़ें | झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें | झारखंड में सिगरेट मांगने पर हुए झगड़े में दोस्त की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

यह भी पढ़ें | जमशेदपुर में ट्रेन रोकने के लिए पटरी पर लगा दी आग! लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Simdega MLA, Bhushan Bara, POCSO Act, BJP Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com