विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2016

माफी मांगिए या मुकदमा लड़िए : महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की दिग्विजय सिंह को चुनौती

माफी मांगिए या मुकदमा लड़िए : महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की दिग्विजय सिंह को चुनौती
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से ‘आधारहीन’ आरोप लगाने के लिए माफी मांगने को कहा है। ऐसा करते हुए फडणवीस ने सिंह को कानूनी नोटिस भी भेजा है। गौरतलब है कि सिंह ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री फडणवीस पर आरोप लगाया था कि उनकी अगुवाई वाले झुग्गी बस्ती पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) ने सभी एसआरए डेवलपर से कहा है कि वह मुंबई के वर्ली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में खाता खोलें। सिंह ने ट्वीट में लिखा की ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री की पत्नी इसी बैंक में पदाधिकारी हैं।
 
 

दिग्विजय सिंह ने इसे भाई-भतीजावाद की मिसाल बताते हुए अपने अंतिम ट्वीट में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब मांगा। बता दें कि SRA अर्थात स्लम रिडेवलपमेंट अथॉरिटी मुम्बई और उसके आसपास बनी झुग्गियों के विकास के लिए बनी संस्था है। मुख्यमंत्री के अधीन शहरी विकास विभाग के नियंत्रण में इस संस्था का काम चलता है। दिग्विजय सिंह के इन ट्वीट्स को मुख्यमंत्री फडणवीस ने अवमानजनक मानकर इस पर माफ़ी मांगने को कहा है।

आरोपों को वापिस लें दिग्विजय

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा है कि श्रीमती फडणवीस वरली ब्रांच में नहीं लोअर परेल ब्रांच में कार्यरत है। उनका और सरकारी फैसले का कोई सम्बन्ध नहीं। बल्कि यह फैसला कोर बैंकिंग के लिए यूपीए सरकार ने जिन 3 बैंको को अधिकृत किया है उसी आधार पर लिया गया है। साथ ही इस सन्दर्भ का मूल आदेश महाराष्ट्र की पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने 19 जनवरी 2012 को जारी किया था। उसी आधार पर मौजूदा सरकार ने अपना फैसला लिया है।

फडणवीस ने अपने वकील गणेश सोवानी से कहा कि वह सिंह से दो सप्ताह के भीतर बिना शर्त माफी की मांग करें। सिंह को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि ‘मुझे यह आपसे कहने के लिए निर्देशित किया गया है कि आप उन आरोपों को वापस लें और संशोधन करें जो आपने मेर मुवक्किल के खिलाफ लगाए हैं। इसके साथ ही आप उनसे (मुख्यमंत्री) दो सप्ताह के भीतर अपने उसी ट्विटर हैंडल के माध्यम से बिना शर्त माफी मांगे।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस, दिग्विजय सिंह, झुग्गी बस्ती पुनर्वास प्राधिकरण, Maharashtra CM, Devendra Fadnavis, Digvijay Singh, Slum Rehabilitation Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com