विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2022

Video : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने की बुलेट पर सवारी, जर्मन शेफर्ड मार्वल से है बाइक का कनेक्शन

रजत पराशर ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने लोगों से यात्रा के दौरान मार्वल के लिए विशेष खाने का इंतजाम करने के लिए कहा है. पराशर ने कहा कि मार्वल को इस तरह की यात्राओं के लिए प्रशिक्षित किया गया है.

राहुल गांधी आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुलेट पर सवारी करते दिखे.
भोपाल:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुलेट पर सवारी करते दिखे. फिलहाल, भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से गुजर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट चलाते समय राहुल गांधी ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ है और सुरक्षाकर्मी आगे सड़क से लोगों को हटा रहे हैं. राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के महू में एक नीले कालीन पर बाइक की सवारी करते देख सड़क के दोनों तरफ से भीड़ उमड़ पड़ी.

वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने जर्मन शेफर्ड मार्वल के साथ आए दो युवकों की बुलेट पर सवारी की. जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर आए दोनों युवक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं और राहुल गांधी के साथ पशु कल्याण पर चर्चा की. इन युवकों में से एक ग्वालियर के सिविल इंजीनियर रजत पराशर आवारा कुत्तों के पालन-पोषण का काम करते हैं. वह 10 महीने के जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं.

रजत पराशर ने राहुल गांधी से मिलवाने के लिए एनडीटीवी का धन्यवाद किया. कहा कि वह काफी समय से राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी. साथ ही कहा कि राहुल गांधी से मिलने के बाद उनकी राहुल गांधी के बारे में सोच बदल गई है. राहुल गांधी भी कुत्ता प्रेमी हैं. उन्होंने मार्वल को खूब प्यार किया.

रजत पराशर ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने लोगों से यात्रा के दौरान मार्वल के लिए विशेष खाने का इंतजाम करने के लिए कहा है. पराशर ने कहा कि मार्वल को इस तरह की यात्राओं के लिए प्रशिक्षित किया गया है और वह पहले ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर चुका है. अब वह कैंप में ही रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

"गालियों की राजनीति..." : योगी आदित्यनाथ के प्रहार का अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब
UP के कानपुर में शिक्षक का कारनामा : 2 का टेबल नहीं सुनाया तो स्टूडेंट के हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी
चीन में उठी शी चिनफिंग को हटाने की मांग, आग से 10 लोगों की मौत के बाद Covid-19 नियमों के खिलाफ प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Rides On Bullet, Rahul Gandhi Rides On Bike, Rahul Gandhi Rides On Byke, German Shepherd Marvel, Bullet In Bharat Jodo Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com