उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक निजी स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर पांचवीं कक्षा के एक स्टूडेंट को 2 का पहाड़ा (टेबल) भूल जाने पर सजा के तौर पर उसके हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित की पहचान कानपुर जिले के प्रेमनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सीसामऊ निवासी के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, घटना की जानकारी होने पर पीड़ित स्टूडेंट के परिजन स्कूल पहुंचे, जिससे परिसर में हंगामा मच गया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पुलिस को दी अपनी शिकायत में, स्टूडेंट ने कहा, "शिक्षक (नाम गुप्त) ने मुझे '2 का टेबल' सुनाने के लिए कहा. पहाड़ा नहीं सुना पाने पर उसने मेरा हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी. मेरे पास खड़े एक साथी स्टूडेंट ने ड्रिल मशीन के स्विच को तुरंत बंद कर दिया.
" रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टूडेंट के बाएं हाथ में चोटें आईं हैं. कथित तौर पर उसे घटना के बाद स्कूल से घर भेज दिया गया और मामूली इलाज किया गया. सूत्रों के अनुसार, प्रभारी शिक्षक ने कथित तौर पर घटना की जानकारी स्थानीय शिक्षा अधिकारियों को नहीं दी. परिजनों के हंगामे के बाद ही इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई.
सूचना मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे. घटना के बारे में बात करते हुए कानपुर नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा, "इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है. प्रेमनगर व शास्त्रीनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजेंगे. दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा."
यह भी पढ़ें-
श्रद्धा मर्डर केस : तिहाड़ की जेल-4 में रखा गया आफताब, 24 घंटे कैमरों से निगरानी
"BJP की पत्थरबाजी में बच्चा हुआ घायल", AAP के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने लगाया आरोप
गुजरात में चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने अपने दो साथियों पर AK-47 से की फायरिंग, दो की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं