विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पेटल (Anandiben Patel) को मध्यप्रेदश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एमपी का अतिरिक्त प्रभार. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पेटल (Anandiben Patel) को मध्यप्रेदश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी. सरकारी आदेश के अनुसार, आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति में उनका कार्यभार संभालेंगी. राष्ट्रपति की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है. बता दें कि लालजी टंडन (Lal Ji Tandon) की तबीयत खराब है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (85) का 11 जून से ही लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बयान के मुताबिक, 'मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रसन्नता हो रही है.'

(इनपुट: भाषा से भी)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anandiben Patel, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Lal Ji Tandon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com