छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में पुलिस अधिकारियों समेत थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली. बैठक में सभी थाना-चौकी प्रभारियों को पेंडिंग अपराध के प्रतिशत में कमी लाकर अपराध नियंत्रण करने के लिए बेहतर पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए. साथ ही महिलाओं और नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में पुलिस टीम को फौरन कार्रवाई करने और लापता युवतियों की तलाश करने के लिए तत्काल एक्शन लेने के लिए भी कहा गया.
छत्तीसगढ़: खुटेरी में नहीं थम रहे बुखार और डायरिया के मामले, अब तक 245 से ज़्यादा लोग बीमार
इस बैठक में विशेष अभियान के तहत एक महीने के भीतर 16 नाबालिगों की सफलतापूर्वक तलाश करने पर पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया. पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने अगामी विधानसभा चुनाव से पहले लघु अधिनियम की कार्रवाई में तेजी लाने और अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी और स्थाई वारंटो का पालन करने के निर्देश दिए हैं. वहीं समीक्षा बैठक के दौरान 62 साल की आयु पूरी करने वाले चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित कर विदाई दी गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस को किया अलर्ट
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में समन वारंटो के पालन में अभियान चलाकर कार्रवाई करने के साथ आपराधिक मामलों में लगातार शामिल अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा बदमाशों पर लगातार पैनी नज़र रखने और चोरी के मामलों में शामिल पहले के सभी आरोपियों के डाटा को सही तरीके से रखने के लिए भी कहा गया ताकि अगर यह आरोपी वर्तमान में किसी मामले में शामिल होते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं