विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2022

MP : बारिश से बचने को पेड़ के नीचे खड़े थे रेलकर्मी, बिजली गिरने से ट्रैक मैन की मौत, तीन झुलसे

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MP : बारिश से बचने को पेड़ के नीचे खड़े थे रेलकर्मी, बिजली गिरने से ट्रैक मैन की मौत, तीन झुलसे
प्रतीकात्मक तस्वीर.
सतना:

मध्यप्रदेश के सतना जिले खुटहा-चितहरा रेलवे स्टेशन के बीच बिजली गिरने से एक ट्रैक मैन की मौत हो गयी और तीन अन्य झुलस गए हैं.

राजकीय रेल पुलिस के अनुसार मंगलवार को खुटहा-चितहरा रेलवे स्टेशनो के बीच ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा था. तभी तेज बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिये रेल पटरियो के निकट एक पेड़ के नीचे खड़े रेलवे के चार गैंगमैन हादसे का शिकार हो गये. 

दुर्घटना में इंद्रसेन की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Track Man, Rain In Mp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com