Man Lies On Railway Track To Make Reel: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में कई लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. रील बनाने का जुनून इतना बढ़ गया है कि लोग यह भूल जा रहे हैं कि एक छोटी सी गलती उनकी जान ले सकती है. ताजा मामला एक ऐसे युवक का है जो सिर्फ एक वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया और उसके ऊपर से पूरी की पूरी ट्रेन गुजर गई.
रील के चक्कर में इतना रिस्क (train track stunt)
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने फोन का कैमरा ऑन करता है और रिकॉर्डिंग चालू कर देता है. इसके बाद वह सीधे जाकर रेलवे ट्रैक के बीच में लेट जाता है. कुछ ही सेकंड बाद सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आती है और उसके ऊपर से गुजर जाती है. हैरानी की बात तो ये है कि युवक पूरी तरह सुरक्षित बच निकलता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
यहां देखें वीडियो
Reel addiction has now crossed every limit 🥲
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) April 7, 2025
pic.twitter.com/JankpW0RQG
वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा (train passes over man)
ट्रेन के गुजर जाने के बाद युवक उठता है और कैमरे की तरफ देखता है, मानो उसे अपनी 'बहादुरी' पर गर्व हो. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस पर लोग नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं और युवक की हरकत को मूर्खता और गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं. रेलवे प्रशासन और पुलिस द्वारा भी इस तरह की हरकतों को लेकर समय-समय पर चेतावनी दी जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लाइक्स और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं.
कार्रवाई की उठी मांग (dangerous Instagram reel)
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के अंधे क्रेज पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लाइक्स के लिए जान की बाजी लगाना न केवल खतरनाक है, बल्कि समाज के लिए गलत संदेश भी देता है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है. एक्स पर इस वीडियो को @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील की आदत ने अब लिमिट क्रॉस कर दी है.' वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, काश पहले जैसा खुला बाथरूम अभी भी होता. दूसरे यूजर ने लिखा, नेक्स्ट लेवल रील.
ये भी पढ़ें:-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं