Madhya Predesh News: मध्यप्रदेश में सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए का बजट खर्च करती है लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी नजर आती हैं.ताजा मामला जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बेड पर स्ट्रीट डॉग नगर आ रहे हैं जबकि पूरे अस्पताल में गंदगी का अंबार है. अस्पताल के हर कोने में कचरे का ढेर दिख रहा है और पूरे अस्पताल में स्ट्रीट डॉग ही नजर आ रहे हैं. हालात और खराब हो जाते हैं जब अस्पताल में स्टॉफ भी नजर नहीं आता.
दरअसल, शहपुरा निवासी सिद्धार्थ जैन अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे लेकिन वहां जब हालात देखे तो वो खुद हैरान हो गए. पूरे अस्पताल में स्ट्रीट डॉग नजर आ रहे थेण् स्टाफ के नाम पर केवल एक नर्स थी. डॉक्टर मिले ही नहीं, लिहाजा इस बदहाली को सिद्धार्थ जैन ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं किस तरह से बदहाल है, यह वीडियो उसकी हकीकत बयां कर रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बीएमओ डॉ सीके अतरौलिया को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. जबलपुर जिले के सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा का कहना है कि अभी मुझे वीडियो प्राप्त हुआ है. कलेक्टर साहब का मुझे फोन भी आया था. उन्होंने मुझे बीएमओ डॉ सीके अतरौलिया से बात करने को कहा है. यह मामला बेहद गंभीर है,लिहाजा जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है. इस मामले पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं