मध्य प्रदेश के गुना के राघौगढ़ में नगर पालिका चुनाव है. दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. यहां मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए मंच से यह कहते हुए सुने गए कि, ''देख लो भैया 2023 में बीजेपी की सरकार बन रही है. अभी वक्त है ही, बीजेपी में आ जाओ, नहीं तो मामा का बुलडोज़र तैयार खड़ा है.''
रुठियाई में एक सभा को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा - ''देखो भैया... जो भी कांग्रेसी लोग हो, वो धीरे-धीरे करके चुपचाप सरक आओ. क्योंकि 2023 में भी सरकार भाजपा की बन रही है. फिर देख लेना मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है.'' गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए राज्य में 'मामा' संबोधन का भी उपयोग किया जाता है. वे लोगों के बीच 'मामा' के रूप में लोकप्रिय हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिसोदिया ने कथित तौर पर 20 जनवरी को होने वाले राघौगढ़ नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार करते हुए जनसभा में उक्त बात कही. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. यह वीडियो गुरुवार को सामने आया. यह वीडियो वायरल हो गया है.
"कांग्रेसी लोग BJP में आ जाओ, नहीं तो मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है'' : मध्य प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया pic.twitter.com/zRYAYe6Gjx
— NDTV India (@ndtvindia) January 19, 2023
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुना जिला कांग्रेस प्रमुख हरिशंकर विजयवर्गीय ने सिसोदिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री की टिप्पणी ने बीजेपी की छवि को खराब किया है. विजयवर्गीय ने कहा, "उन्हें अपनी भाषा में संयम बरतना चाहिए. राघौगढ़ की जनता 20 जनवरी को चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी."
राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का गृह नगर है और उनके बेटे जयवर्धन सिंह वहां के विधायक हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं