विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2022

मंदसौर में लूट के आरोपी बदमाशों के हमले से कोतवाली के टीआई घायल

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में कोतवाली के टीआई अमित सोनी पर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों ने चाकू से हमला किया

मंदसौर में लूट के आरोपी बदमाशों के हमले से कोतवाली के टीआई घायल
मंदसौर में लूट के आरोपियों के चाकू से हमला करने पर टीआई अमित सोनी घायल हो गए.
भोपाल:

मध्यप्रदेश के मंदसौर के कोतवाली के टीआई अमित सोनी पर लूट के आरोपी बदमाशों ने चाकू से हमला किया. हमले में अमित सोनी के पेट में गहरा घाव हुआ है. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनकी प्राइमरी सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है. इस घटना के बाद डीआईजी सुशांत सक्सेना और आईजी संतोष कुमार सिंह भी मंदसौर पहुंच गए हैं. 

यह घटना आज तड़के 2:30 से 3:00 के बीच गरोठ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गंगासा में दलोदा थाना क्षेत्र में हुई. गत 27 जून को एक हार्डवेयर व्यापारी से दो लाख की लूट की वारदात हुई थी. इस मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए गए पुलिस दल में कोतवाली के टीआई अमित सोनी भी शामिल थे. 

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्ध आरोपियों को भी राउंडअप किया है जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा है. 

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि दलौदा थाना क्षेत्र में 27 जून को हुई लूट के आरोपियों के गरोठ में होने की सूचना मिली थी. इस पर एक टीम दबिश के लिए गई थी. टीआई अमित सोनी ने एक आरोपी को दबोच लिया था. तभी अन्य लोगों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया जिसमें अमित सोनी को चोट लगी. उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत अभी स्टेबल है. आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TI Injured, Attack, Accused Of Robbery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com