- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ को लिखा पत्र
- चंबल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में भिंड को शामिल करने की मांग
- कहा, पूर्व के प्रोजेक्ट में भिंड जिला भी था शामिल
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर चंबल एक्सप्रेसवे के प्लान में भिंड जिले को भी शामिल करने की मांग की है. सिंधिया ने सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) को लिखे पत्र की प्रति अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा की है. सिंधिया ने अपने पत्र में लिखा है, चंबल संभाग के संपूर्ण विकास के लिए सरकार ने चंबल एक्सप्रेसवे का प्लान तैयार किया था. इसमें संभाग के भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले शामिल थे. इस एक्सप्रेसवे को चंबल नदी के समानांतर बनाने की योजना है, जो चंबल अंचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. मुझे बताया गया है कि पूर्व के प्रोजेक्ट में परिवर्तन करके अब मुरैना जिले से इस एक्सप्रेसवे को शुरू किया जाएगा और यह श्योपुर तक जाएगा, यानी भिंड जिला इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं है. जबकि पूर्व के प्रोजेक्ट में भिंड भी शामिल था.
मप्र शासन द्वारा स्वीकृत चंबल एक्सप्रेस-वे योजना में भिंड जिले को यथावत जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया@OfficeOfKNath pic.twitter.com/9oMwzJe9IL
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) November 28, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिंधिया ने आगे लिखा है, अगर भिंड जिले को इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया गया तो, एक्सप्रेसवे बनाने की मूल मंशा सफल नहीं हो पाएगी. क्योंकि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य संपूर्ण चंबल अंचल का विकास था. भिंड जिला एक सीमावर्ती जिला है, जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे लिखा है, ''मेरा आपसे आग्रह है कि संबंधित विभाग को निर्देशित करके चंबल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में भिंड जिले को भी शामिल किया जाए, ताकि भिंड भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके. मुझे आशा है कि इस विषय में आप गंभीरता से विचार करेंगे''.
सरकार में नहीं होना चाहिए किसी का दखल: ज्योतिरादित्य सिंधिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं