मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में हो रही बारिश लोगों के परेशानी का सबब बनी हुई है. तेज बारिश की वजह से सोयत की दोनों नदी कालीसीध और कनठाल उफान पर हैं, जिसकी वजह से निचली बस्तियों में पानी भर रहा है. प्रशासन ने दुकानों और मकानों को खाली करने की मुनादी करवाई. भारी बारिश की वजह से जगह जगह-जगह हादसों की जानकारियां भी सामने आ रही हैं. आगर मालवा के हाटपुरा मुल्तानी मोहल्ला में एक मकान की दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कच्चा मकान काफी पुराना था, रात करीब 11.45 बजे मकान की दीवार गिर गई, इस हादसे में एक वृद्ध दंपत्ति बाल बाल बच गए.
इस स्टैंडअप कॉमेडियन ने पीएम पर कसा तंज, बोले- कैसे दिन दिखा दिए मोदीजी...
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
जानकारी के मुताबिक जिस घर की दीवार गिरी, स्थानीय युवाओं ने दरवाजा तोड़कर दंपत्ति को बाहर निकाला. पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग पति पत्नी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. बारिश की वजह से आगर मालवा में न सिर्फ नदियां उफान पर हैं बल्कि नाले भी उफान पर नजर आ रहे हैं. बस्ती इलाकों में पानी भर जाने से करीब 5 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव का सहारा लिया है.
बारिश की बढ़ती संभावनाओं के बीच बचाव कार्य मे तेजी लाने के लिए रतलाम से NDRF की टीम रवाना हुई. घरों में पानी भरने के बाद बचने के लिए लोगों ने छतों की ओर रुख किया. राहत की बात ये है कि अब किसी भी तरह की जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन ने प्रभावितों को शासकीय स्कूलों के अलावा अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही पीने के पानी, दूध, बिस्किट, ब्रेड और भोजन की व्यवस्था की है. जिले के तमाम आला अधिकारी सोयत में राहत बचाव कार्य मे लगा दिए गए है.
Video: प्राइम टाइम में रवीश कुमार ने बताया, मध्य प्रदेश में पानी बचाने के नाम पर क्या हो रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं