छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पांच साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई. नाबालिग आरोपी रिश्ते में उसका भाई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को 24 जुलाई को उस समय अंजाम दिया गया, जब बगीचा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले अपने गांव के पास के जंगल में बच्ची आरोपी के साथ पशु चराने गई थी.
उन्होंने कहा कि लड़की जब घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश की. लड़की के नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का बलात्कार किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने लड़की का शव झरने में फेंक दिया और घर वापस आ गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि लड़की का शव बरामद कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की संबद्ध धाराओं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं