विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2019

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- जिन्हें संविधान पसंद नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और जिसे यह संविधान पसंद नहीं है, उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- जिन्हें संविधान पसंद नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र:

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और जिसे यह संविधान पसंद नहीं है, उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना तीन अक्टूबर, 1957 में नागपुर में हुई थी. पार्टी हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- PoK को हमें दे देना चाहिए, ऐसा करना पाकिस्तान के हित में होगा

इस अवसर पर अठावले ने कहा कि संविधान की रचना बी आर आंबेडकर की देखरेख में हुई था और इसे दुनिया की विधि की सबसे श्रेष्ठ पुस्तक माना जाता है. बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और कई छोटे दलों का सत्तारूढ़ गठबंधन 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में 240 से 250 सीटों पर जीत हासिल करेगा. महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं.

रामदास अठावले ने संसद में कही ऐसी बात, खिलखिलाकर हंस पड़े पीएम मोदी और सोनिया गांधी, देखें- VIDEO

अठावले ने यह भी कहा कि भाजपा और शिवसेना को छोटे मुद्दों की अनदेखी करनी चाहिए और अपनी ताकत के आधार पर सीटों का बंटवारा करना चाहिए एवं मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए.

Video: शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों की एनडीटीवी से खास बातचीत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdas Athawale, Indian Constitution, Union Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com