विज्ञापन

ट्रांसजेंडर प्रेमी की बेरहमी से हत्या, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने जंगल में जिंदा जलाया

मृतक महिला असल में 26 वर्षीय आकांक्षा उर्फ अजय गेंद्रे नामक एक ट्रांसजेंडर थी. जिसकी हत्या उसके ही 21 वर्षीय प्रेमी स्वप्निल पाटील ने की है.

ट्रांसजेंडर प्रेमी की बेरहमी से हत्या, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने जंगल में जिंदा जलाया

महाराष्ट्र के जलगांव पुलिस ने एरंडोल तहसील के पद्मालय जंगल में एक महिला को जलाकर मार डालने की गुत्थी को महज 48 घंटों के भीतर सुलझाया है. जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक महिला असल में 26 वर्षीय आकांक्षा उर्फ अजय गेंद्रे नामक एक ट्रांसजेंडर थी. जिसकी हत्या उसके ही 21 वर्षीय प्रेमी स्वप्निल पाटील ने की है.

पुलिस के अनुसार, नाशिक में पुलिस भर्ती की तैयारी के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे, लेकिन बाद में स्वप्निल इस रिश्ते से पीछा छुड़ाना चाहता था. आकांक्षा द्वारा साथ रहने का दबाव बनाने और बदनामी करने से नाराज होकर स्वप्निल ने उसे पद्मालय के जंगल में बुलाया, जहां दोनों ने साथ में शराब पी और फिर स्वप्निल ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मारकर उसे बेहोश कर दिया और जिंदा जला दिया.

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com