US-Israel Attacks Iran Live News Updates : इजरायली वायु सेना (IAF) ने 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत तेहरान की अभेद्य मानी जाने वाली किलेबंदी को तिनके की तरह बिखेर दिया. इस सर्जिकल स्ट्राइक की धमक इतनी तेज थी कि इसने दशकों पुराने ईरानी साम्राज्य की नींव हिला दी है. इस सैन्य अभियान का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला परिणाम ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के रूप में सामने आया है. खामेनेई की मौत की पुष्टि के साथ ही ईरान की 'अंतरिम नेतृत्व परिषद' ने अयातुल्ला अराफी को अस्थायी कमान सौंपी है, लेकिन तेहरान की गलियों में अब बदले की आग धधक रही है. ईरान के सैन्य कमांडरों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने सर्वोच्च नेता की शहादत का बदला लेंगे.
इस युद्ध ने तब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया जब खाड़ी का प्रमुख देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी इसमें कूद पड़ा. अब तक संयम बरतने वाले UAE ने इस हमले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए बदले की बात कही है.
US-Israel Attacks Iran News LIVE Updates | इजरायल-ईरान वॉर से जुड़े बड़े अपडेट
US Israel Iran News Today Live Updates: ओमान के तट पर तेल टैंकर पर हमला, चालक दल के 15 भारतीय सदस्य थे सवार
ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल के 15 सदस्यों वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर ओमान के मुसंदम प्रांत के पास तट से लगभग पांच समुद्री मील उत्तर में हमला किया गया. केंद्र ने बताया कि तेल टैंकर पर पालाऊ का ध्वज अंकित था. केंद्र ने कहा कि हमले में 20 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया.
US-Israel Iran War News Live : ईरान का नया नेतृत्व अब बातचीत की मेज पर... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व अब बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार हो गया है. ट्रंप के अनुसार, हालिया सैन्य कार्रवाइयों और नेतृत्व में हुए बड़े बदलावों के बाद तेहरान के सुर बदल गए हैं और वे अब टकराव के बजाय संवाद के जरिए समाधान तलाशने के इच्छुक हैं.
कतर, UAE, सऊदी, बहरीन... गल्फ के मुस्लिम देशों पर हमले क्यों कर रहा ईरान- विदेश मंत्री ने बताई वजह | Qatar, UAE, Saudi Arabia, Bahrain... Why Iran attacking on Gulf Muslim countries
ईरान ने गल्फ के 8 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ये 8 देश हैं- बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान.
US-Iran War News Live: हमारे हमलों में ईरान के 48 नेता मारे गए- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हालिया साझा सैन्य अभियानों में ईरान के 48 शीर्ष नेता मारे गए हैं.
🔴#BREAKING | 'हमारे हमलों में ईरान के 48 नेता मारे गए', ईरान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान#Iran | #America | #DonaldTrump | @SyyedSuhail pic.twitter.com/4lZ5w5eXRU
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
Iran-US Tensions News Live Updates : दुबई में फंसे इटली के रक्षा मंत्री सैन्य विमान से दुबई से लौटेंगे
इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने रविवार को कहा कि वह दुबई से इटली लौट रहे हैं, जहां अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण उड़ानें निलंबित होने के बाद वह अपने परिवार के साथ फंस गए थे. मंत्री शुक्रवार शाम को एक नागरिक विमान से रोम से रवाना हुए और दुबई में छुट्टियां मना रहे अपने परिवार से मिलने गए. उन्हें शनिवार दोपहर को इटली लौटना था.

US-Israel Iran War News Live : मिडिल ईस्ट के 12 देशों में 17 लाख से अधिक नेपाल
नेपाल सरकार ने रविवार को बताया कि मिडिल ईस्ट के 12 देशों में 17 लाख से अधिक नेपाली नागरिक रह रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है. ईरान द्वारा शनिवार को अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों के जवाब में सऊदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन पर जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इन खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में नेपाली प्रवासी कामगार कार्यरत हैं, जिनकी भेजी गई धनराशि (रेमिटेंस) नेपाल की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
Iran-US Tensions News Live Updates : कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है

US-Israel Iran War News Live : नेतन्याहू की ईरान को अंतिम चेतावनी
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारी सेनाएं अब तेहरान के केंद्र पर लगातार तीव्र हमले कर रही हैं, और आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होगा. हम एक ऐसे अभियान में हैं जिसमें हम अपनी सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आईडीएफ की पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, पहले कभी नहीं. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर किए गए. इस प्रयास से हम वह कर पा रहे हैं जो मैं पिछले 40 वर्षों से करना चाहता था- आतंक के शासन पर निर्णायक प्रहार करना.
ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने फारस की खाड़ी में स्थित एक अमीराती तेल रिग को ब निशाना बनाया है.
ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने फारस की खाड़ी में स्थित एक अमीराती तेल रिग को ब निशाना बनाया है. तेहरान टाइम्स के हवाले से यद दावा किया गया है.

Iran-US Tensions News Live Updates : अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, B2 बॉम्बर से बरसाए बम
🔴#BREAKING | अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, B2 बॉम्बर से बरसाए बम#Iran | #America | #Attack | @tabishh_husain pic.twitter.com/hZZAj51AcN
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
Iran-US Tensions News Live Updates : इजरायल ने तेहरान पर फिर हमला
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फिर से तेहरान के मध्य में सिलसिलेवार हमले शुरू किए गए हैं. हमले को रोकने का प्रयास जारी हैं.
Iran-US Tensions News Live Updates : इजरायल ने तेहरान पर फिर हमला
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फिर से तेहरान के मध्य में सिलसिलेवार हमले शुरू किए गए हैं. हमले को रोकने का प्रयास जारी हैं.
बी-2 स्टील्थ बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल- रिपोर्ट में दावा
इजरायली मीडिया 'चैनल 12' की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, कल रात ईरान पर किए गए भीषण हमलों में अमेरिका के सबसे घातक और आधुनिक बी-2 स्टील्थ बमवर्षक (B-2 Stealth Bomber) विमानों का इस्तेमाल किया गया है. अधिकारी ने बताया कि 4 B-2 स्टील्थ बॉम्बर ने ईरान पर 2 हजार किलो के दर्जनों बम गिराए थे.
Iran-Israel conflict LIVE : ईरान के हमले में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद
पेंटागन के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अभियान में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद और 5 गंभीर रूप से घायल हुए.

US-Israel Iran War News Live : ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने आज कहा कि उन्होंने खाड़ी में विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला किया, यह हमला अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद किया गया, जिनमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी.
US-Israel Iran War News Live : अबू धाबी में ईरान ने फिर बड़ा हमला
अबू धाबी में ईरान ने फिर बड़ा हमला किया है. फ्रांस के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला बोला है.
Iran-Israel conflict LIVE : ईरान ने गिराया अमेरिकी ड्रोन, जारी किया वीडियो
🔴#BREAKING | ईरान ने गिराया अमेरिकी ड्रोन, जारी किया वीडियो#Iran | #America | #Drone | @RajputAditi | @tabishh_husain pic.twitter.com/qF5IWAhXzg
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
Iran-Israel conflict LIVE :अमेरिकी सेना ने ईरान के युद्धपोत पर किया हमला
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने ईरान के जमरान-श्रेणी के युद्धपोत पर हमला किया. यह जहाज वर्तमान में चाह बहार घाट पर ओमान की खाड़ी में डूब रहा है. राष्ट्रपति के बयान के अनुसार, ईरान के सशस्त्र बलों, आईआरजीसी और पुलिस के सदस्यों को अपने हथियार डाल देने चाहिए.
सुप्रीम लीडर, 40 कमांडर, एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मी चीफ...इजरायल के हमले में ईरान ने अब तक क्या-क्या खोया? | America Israel attacks on iran what iran lost in two day war with israreli army idf
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का आज दूसरा दिन है. दो दिन में ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अलावा 40 टॉप कमांडरों को खो दिया है.
Iran News Today Live Updates : UAE पर ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइल और 541 ड्रोनों से अटेक किया
संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा ने अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, 2 क्रूज मिसाइलों और 541 ईरानी ड्रोनों का सामना किया है. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरानी हमले के दूसरे दिन सुबह संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने और 8 मिसाइलों को समुद्र में गिराने में सफलता प्राप्त की, साथ ही 2 क्रूज मिसाइलों और 311 ड्रोनों को भी नष्ट किया. 21 ड्रोन नागरिक ठिकानों पर गिरे, जिससे विभिन्न खतरों से निपटने में संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों की क्षमता की पुष्टि होती है.
US-Israel Attacks Iran Live: इजरायल के बेत शेमेश शहर पर गिरी ईरान की मिसाइल, 9 की मौत
ईरान की ओर से दागी गई बैलेस्टिक मिसाइलों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताज़ा हमले में इजरायल के बेत शेमेश शहर के एक रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरी है, जिससे वहां भारी तबाही हुई है. 9 लोगों की मौत हुई है औऱ 20 लोग घायल हुए हैं.
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की इजरायल के हमले में मौत

Iran-Israel conflict LIVE : तेहरान पर फिर से नया हमला
इजरायल ने तेहरान पर फिर से नया हमला शुरू की है और कहा कि इसका उद्देश्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद आसमान पर अपना वर्चस्व स्थापित करना है. इस हत्या के बाद इस्लामी गणराज्य 5 दशकों में अपनी सबसे बड़ी चुनौती के बीच अपने नेतृत्व का पुनर्निर्माण करने के लिए संघर्ष कर रहा है.
Iran-Israel conflict LIVE: अब्राहम लिंकन पोत पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
ईरान ने अमेरिकी नौसेना की ताकत माने जाने वाले विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) को अपना निशाना बनाया है. रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की ओर से इस शक्तिशाली युद्धपोत पर एक साथ चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. प्रेस टीवी के हवाले से यह जानकारी आई है.