India vs West Indies LIVE Score: कोलकाता के ईडन गार्डन में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि वेस्टइंडीज ने एक बदलाव किया है. सेमीफाइनल के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट है, जो टीम इसे जीतेगी वो सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
T20 World Cup 2026 LIVE Updates: India vs West Indies LIVE Score Straight from Eden Gardens, Kolkata
IND vs WI Match LIVE: अर्शदीप का अच्छा ओवर
अर्शदीप का अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए. शाई होप ने पहले ओवर में संभल कर खेला. अगला ओवर कौन फेंकेगा, यह देखना मजेदार होगा. गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में है.
1.0 ओवर: वेस्टइंडीज 3/0
IND vs WI Match LIVE: बुमराह दे रहे टीम टॉक
जसप्रीत बुमराह ने हर्डल में टीम टॉक दिया है. भारत की नजरें पावरप्ले में कम से कम दो विकेट लेने की होगी. हेडन ने बेल रिंग की है. कैरिबियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू. भारत के लिए अर्शदीप गेंदबाजी शुरू करेंगे. रोस्टन चेज के साथ शाई होप हैं.
IND vs WI Match LIVE: राष्ट्रगान का समय
अब राष्ट्रगान का समय है. दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर हैं. पहले वेस्टइंडीज का राष्ट्रगान होगा और फिर भारत का.
India vs West Indies LIVE Score: टॉस जीता...मैच भी जीतेंगे!
वेस्ट इंडीज ने भारत में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की (टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच)
पांच विकेट से हार, कोलकाता, 2018
छह विकेट से हार, चेन्नई, 2018
छह विकेट से हार, हैदराबाद, 2019
छह विकेट से हार, कोलकाता, 2022
India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज का चौंकाने वाला फैसला
सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा,"आज रात हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच अच्छी दिख रही है. यह लक्ष्य का पीछा करने वाली पिच रही है. बाद में विकेट लेना और भी बेहतर हो जाता है. साथ ही, ओस की वजह से, मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प होगा." सूर्या ने आगे कहा,"मेरा मतलब है, यहां पहले से ही बहुत उमस है. दर्शक मौजूद हैं. उम्मीद है कि हम आज रात उन्हें एक अच्छा प्रदर्शन दिखा पाएंगे."
कप्तान सूर्यकुमार यादन ने ड्रेसिंग रूम का तनावपूर्ण माहौल को लेकर कहा,"घबराहट होगी. लेकिन अगर दबाव नहीं होगा, तो मजा भी नहीं आएगा. लेकिन टीम का माहौल अच्छा है. मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया. और उसी सकारात्मकता के साथ इस मैच में उतरते हुए, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच होगा. नहीं, हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. वही टीम."
India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज का चौंकाने वाला फैसला
वेस्ट इंडीज का यह दिलचस्प फैसला है. उन्होंने एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प को टीम में शामिल किया है और अकील बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इससे उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए भी अधिक ताकत मिलेगी. हैरानी की बात यह है कि टीम में ओपनर के रूप में रोस्टन चेज़ को चुना गया है.
India vs West Indies LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
India vs West Indies LIVE Score: भारत ने जीता टॉस
भारत ने वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. सिक्का भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उछाला था और उनके पक्ष में ही गिरा. भारतीय कप्तान ने बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी. जबकि वेस्टइंडीज एक बदलाव के साथ उतरी है. ब्रैंडन किंग की जगह अकिला हुसैन आए हैं.
India vs West Indies LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. दोनों टीमों के कप्तान क्रीज पर हैं. स्टेडियम भरा हुआ है. वेस्टइंडीज और भारत के बीच अहम मुकाबला है.
India vs West Indies LIVE Score: बावुमा ने जताई भारत के जीत की संभावना
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को शीर्ष चार में पहुंचाने के लिए भारत के गेंदबाजों का समर्थन किया है. बावुमा ने कहा,"यह रोमांचक है. मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज बल्लेबाजी के लिहाज से किसी भी मजबूत टीम का मुकाबला कर सकती है. इसलिए, मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकता. शायद गेंदबाजी में, जहां मुझे लगता है कि दोनों गेंदबाजी आक्रमणों में अंतर है, और जहां भारत को फायदा है, वह कोलकाता में है. देखिए, जब हमने वहां टेस्ट मैच खेला था, तो पिच पर काफी स्पिन थी."
India vs West Indies LIVE Score: 'हेटमायर को करना होगा जल्दी आउट'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को कोलकाता में खेले जा रहे वर्चुअल टी20 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को जल्दी आउट करना होगा. उनका यह भी मानना है कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे औसत से अधिक स्कोर बनाना होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है.
India vs West Indies LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती पर रहेंगी नजरें
पिछले विश्व कप के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्ट इंडीज ने कलाई के स्पिन गेंदबाजों के हाथों 67 विकेट गंवाए हैं - जो इस अवधि में किसी भी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा गंवाए गए सबसे अधिक विकेट हैं. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.
India vs West Indies LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
डैरेन सैमी का पिच को लेकर आकलन है कि पिच सूखी रहेगी. काल शाम पिच पर थोड़ी हरियाली थी. इस मैदान पर विश्व कप का यह पहला मैच है जो शाम 7 बजे शुरू होगा, इसलिए अब तक के औसत स्कोर से यह सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि आगे क्या होने की उम्मीद है. पिछले हफ्ते शहर में बारिश हुई थी, लेकिन रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद रहती है, जबकि शाम में समय ओस से गेंदबाजी मुश्किल होती है.
India vs West Indies LIVE Score: बिना बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया
भारतीय टीम शुरुआत में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शनिवार देर शाम तक टीम में वापस आ गए हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में तुरंत शामिल नहीं किया जाएगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में जिस टीम के साथ भारत उतरा था, उसी के साथ आगे बढ़ सकता है.
संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह
India vs West Indies LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन.
India vs West Indies LIVE Score: वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार आमने-सामने आए हैं. इस दौरान टीम इंडिया सिर्फ एक मैच जीत पाई है जबकि वेस्टइंडीज ने 3 जीते हैं. बात 2023 से करें तो 5 हुए मैचों में 2 भारत जीता है जबकि 3 में हार मिली है.
India vs West Indies LIVE Score: स्वागत है आपका महामुकाबले में
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज बड़ा दिन है. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत-वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत हैं सेमीफाइनल के लिए टिकट के लिए. जीतने वाले टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेगी और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका को ज्वाइन करेगी, जबकि हारने वाली टीम घर जाएगी.