विज्ञापन

विरार के बंद फ्लैट में मिले 3 भाई-बहनों के शव, मौत से पहले बनाया था VIDEO; बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस बुलाई

मुंबई के पास विरार पश्चिम में एक बंद फ्लैट से दो भाइयों और उनकी बहन के शव बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी के चलते जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस को एक वीडियो भी मिला है जिसकी जांच जारी है.

विरार के बंद फ्लैट में मिले 3 भाई-बहनों के शव, मौत से पहले बनाया था VIDEO; बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस बुलाई
विरार के बंद फ्लैट में मिला 3 भाई-बहनों का शव, मौत से पहले रिकॉर्ड हुआ VIDEO
NDTV
  • विरार के बंद फ्लैट में मिले 3 भाई-बहनों के शव
  • पड़ोसियों को आई बदबू, दरवाजा खुला तो सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर
  • पुलिस को मिला वीडियो; सुसाइड एंगल पर जांच
मुंबई:

मुंबई के समीप विरार पश्चिम स्थित ग्लोबल सिटी परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद फ्लैट से एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों के शव बरामद हुए. पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी. मौके पर पहुंची बोलिंज पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर दो भाइयों और उनकी बहन के शव पड़े मिले. शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से परेशान परिवार के सामूहिक आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. NDTV के लिए मनोज सातवी की रिपोर्ट.

बदबू आने पर हुआ खुलासा

NDTV को प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी इलाके का है. स्थानीय लोगों ने कई दिनों से फ्लैट बंद होने और वहां से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद बोलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया. अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. फ्लैट के भीतर तीनों भाई-बहनों के शव पड़े मिले.

मृतकों को हॉस्पिटल ले जाते हुए

मृतकों को हॉस्पिटल ले जाते हुए
Photo Credit: NDTV

आर्थिक संकट और बीमारी से जूझ रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि परिवार लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा था. पुलिस को यह भी पता चला है कि मृतकों में से एक व्यक्ति कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था. इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने मानसिक और आर्थिक दबाव के चलते कोई बड़ा कदम उठाया हो. हालांकि पुलिस ने अभी तक आत्महत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मौत से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि मौत से पहले भाई-बहनों में से किसी एक ने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. पुलिस अब उस वीडियो की जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि वीडियो से घटना के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है. कुमार मनसुखलाल मेहता (50 वर्ष), दीपेश मनसुखलाल मेहता (52 वर्ष) और खेवाना मनसुखलाल मेहता (48 वर्ष).

ADR दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत (ADR) का मामला दर्ज किया है. घटनास्थल से मिले डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें : 'मुझे मरने के लिए पत्नी ने मजबूर किया'... आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virar, Suicide, Mumbai Crime, Financial Crisis, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com