विज्ञापन

अस्पताल के टॉयलेट में बम रखने वाला ट्रेन पकड़कर हो रहा था नौ दो ग्यारह, ATS ने ऐसे धर दबोचा

Pune News: अस्पताल में बम रखने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था और क्या इस बड़ी साजिश में उसके साथ कोई और भी शामिल है, एटीएस और पुणे पुलिस अब इस दिशा में आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है. 

अस्पताल के टॉयलेट में बम रखने वाला ट्रेन पकड़कर हो रहा था नौ दो ग्यारह, ATS ने ऐसे धर दबोचा
पुणे के अस्पताल में बम रखने वाला पकड़ा गया.
  • पुणे के हडपसर इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में बम रखने वाला गिरफ्तार हो गया है
  • आरोपी शिवाजी राठौड़ अस्पताल में बम रखने के बाद पुणे से भागकर नागपुर तला गया था
  • एटीएस ने नागपुर रेलवे जंक्शन पर आरोपी को पकड़ लिया जब वह ट्रेन पकड़कर भागने की कोशिश कर रहा था
मुंबई:

पुणे के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को ATS ने नागपुर रेलवे जंक्शन से धर दबोचा है.  
आरोपी का नाम शिवाजी राठौड़ है. वह मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है. दो दिन पहले पुणे के हडपसर इलाके के 'कामधेनु एस्टेट' के एक फेमस अस्पताल में बम रखने की जानकारी मिली थी. इस घटना के बाद से ही पुणे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं और आरोपी की तेजी से तलाश कर रही थीं. 

नागपुर रेलवे जंक्शन से भाग रहा था आरोपी

अस्पताल में बम रखने के बाद सोलापुर का रहने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ पुणे से फरार हो गया था. तकनीकी विश्लेषण और खुफिया इनपुट की मदद से एटीएस की टीम ने उसकी लोकेशन को ट्रैक किया. वह नागपुर रेलवे जंक्शन से कहीं और भागने की फिराक में था, तभी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी ट्रेन पकड़कर भागने भी वाला था कि वह एटीएस के हत्थे चढ़ गया. 

प्राइवेट अस्पताल में रखा था बम

अस्पताल में बम रखने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था और क्या इस बड़ी साजिश में उसके साथ कोई और भी शामिल है, एटीएस और पुणे पुलिस अब इस दिशा में आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है. बता दें कि पुणे के हडपसर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार को एक विस्फोटक उपकरण बरामद हुआ था. इसकी जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजकर उसे पास के मैदान में ले जाकर निष्क्रिय किया गया. 

घड़ी जैसे उपकरण पर पड़ी थी डॉक्टर की नजर

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने रात में अस्पताल के बाहर पत्रकारों को विस्फोटक के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के एक डॉक्टर ने एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसमें डिजिटल घड़ी जैसा उपकरण लगा हुआ था और फिर उसने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी. यह विस्फोटक उपकरण अस्पताल परिसर के अंदर एक शौचालय के पास मिला था.एटीएस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर भाग रहे आरोपी को रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- बेंगलुरू:नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर रेप किया, वीडियो बना इंटरनेट पर किया अपलोड, दो गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Pune Hospital Bomb, Pune Police, Bomb In Pune Hospital, Maharashtra ATS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com