विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2018

शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- नोटबंदी पर तत्काल निर्णय हुआ, राममंदिर पर क्यों नहीं

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सवाल किया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उस तरह से एक तत्काल निर्णय क्यों नहीं करती जिस तरह से उसने नोटबंदी के मामले में किया था.

शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- नोटबंदी पर तत्काल निर्णय हुआ, राममंदिर पर क्यों नहीं
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • शिवसेना का बीजेपी पर हमला
  • कहा- नोटबंदी पर तत्काल निर्णय हुआ, राममंदिर पर क्यों नहीं
  • ठाकरे ने कहा कि ऋण माफी का लाभ किसानों को नहीं मिला
पुणे: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सवाल किया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उस तरह से एक तत्काल निर्णय क्यों नहीं करती जिस तरह से उसने नोटबंदी के मामले में किया था. ठाकरे ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वे (भाजपा) चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने की बात करते हैं लेकिन किस चुनाव में 2019 या 2050, वे यह नहीं बताते.’’

यह भी पढ़ें: रेप की घटनाओं को लेकर शिवसेना ने BJP पर बोला हमला, पूछा यह सवाल?

 ठाकरे ने कहा, ‘‘ आपने (भाजपा सरकार) जिस तरह से नोटबंदी का तत्काल निर्णय किया, आप राम मंदिर निर्माण का भी तत्काल निर्णय कर सकते हैं क्योंकि आपके पास बहुमत है.’’ उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा का एजेंडा विकास था लेकिन अब उसका स्थान राम मंदिर मुद्दे ने ले लिया है. 

VIDEO: प्राइम टाइम : क्या सीटों को लेकर एनडीए बिखर सकता है?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से गत वर्ष घोषित ऋण माफी का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com