विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

आदित्य ठाकरे आज वर्ली और पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा नाला सोपारा से नामांकन करेंगे

नामांकन के वक्त शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे.

मुंबई:

युवा शिवसेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे आज वर्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन करेंगे. नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन की भी पूरी तैयारी है. एक पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहेंगे. नामांकन के वक्त शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे. पुलिस की नौकरी छोड़कर शिवसेना में शामिल होने वाले पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा भी आज नाला सोपारा से नामांकन दाख़िल करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.  

 ऐसा पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतर रहा है. आदित्य ठाकरे अभी शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना के प्रमुख हैं. इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से कहा, 'मुझे जीत का भरोसा है, क्योंकि आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ है.' शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे.

शिवसेना के एक सूत्र ने कहा, 'वर्ली को शिवसेना की सबसे सुरक्षित विधानसभा सीटों में से एक समझा जाता है, इसलिए आदित्य की उम्मीदवारी को अंतिम रूप दिया गया है. NCP के पूर्व नेता सचिन अहीर हाल में शिवसेना में शामिल हुए थे जो आदित्य ठाकरे की जीत को आसान बना सकते है.' 
 

आदित्य ठाकरे ने कहा- स्वच्छता और स्वास्थ्य अब इंटरनेशनल मुद्दा बन गया है​

अन्य खबरें :

Maharashtra Polls: BJP ने घोषित की 14 उम्मीदवारों की दूसरी LIST, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

BJP की पहली सूची में नाम नहीं आने से नाराज हुए एकनाथ खड़से, दाखिल किया निर्दलीय नामांकन

आचार संहिता की वजह से महात्मा गांधी की जयंती पर जल्दी नहीं रिहा हो पाएंगे महाराष्ट्र के 70 कैदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Leader Aditya Thackeray, Pradeep Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com