विज्ञापन

'डेड बॉडीज के अंगों पर...' प्रणीत मोरे के शो में डॉ. सेजल पवार ने हंसते हुए पार की सारी हदें, अब FIR

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में मेडिकल रिसर्च के लिए दान किए गए शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद मुंबई की डॉ. सेजल पवार विवादों में हैं. इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है और KEM अस्पताल ने भी जांच के आदेश दिए हैं. भारी ट्रोलिंग के बाद डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है.

'डेड बॉडीज के अंगों पर...' प्रणीत मोरे के शो में डॉ. सेजल पवार ने हंसते हुए पार की सारी हदें, अब FIR

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ₹370 की बिरयानी के मुद्दे के बाद अब मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल की डॉ. सेजल पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने शवों के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसकी वजह से उन्हें न केवल भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है.

KEM अस्पताल ने दिए जांच के आदेश

डॉ. सेजल पवार के वायरल बयान पर संज्ञान लेते हुए KEM अस्पताल प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और कमेटी से कल तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है. डॉ. सेजल ने प्रणीत मोरे के शो में ऑडियंस के तौर पर बैठकर मेडिकल रिसर्च से जुड़े एक बेहद संवेदनशील विषय पर हंसते-हंसते बेतुका बयान दिया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

प्रणीत मोरे के शो के दौरान मेडिकल कॉलेज में दान किए गए शवों के अंगों पर मजाक करने की बात स्वीकार करने के बाद डॉ. सेजल पवार पर संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगे. हर तरफ से हो रही आलोचना के बाद सेजल ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.

मेडिकल कम्युनिटी में भारी नाराजगी

डॉ. सेजल पवार के इस बयान से मेडिकल कम्युनिटी में भी भारी नाराजगी है. अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस टिप्पणी से अस्पताल और पूरे मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा को ठेस पहुंची है. इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टरों और खासकर महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया दी.  डॉक्टरों का कहना है कि "इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से जनता के बीच डॉक्टरों की छवि खराब होती है और मरीजों का डॉक्टरों पर से विश्वास उठता है."

डॉ. सेजल पवार ने आखिर क्या कहा था?

प्रणीत मोरे के स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान जब कॉमेडियन दर्शकों से बातचीत कर रहे थे, तब डॉ. सेजल ने भी चर्चा में भाग लिया. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वह और उनके सहकर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान शवों के साथ काम करते समय मज़ाक करते थे, जिसमें पुरुषों के शारीरिक अंगों से संबंधित टिप्पणियां भी शामिल थीं. अब सोशल मीडिया पर डॉ. सेजल के इस बयान पर लाखों लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

कौन हैं डॉ. सेजल पवार?

विवादों में आईं डॉ. सेजल पवार मुंबई की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी जानी जाती हैं, जहां उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं. वह प्रणीत मोरे के शो में महज एक दर्शक के रूप में शामिल हुई थीं. वहां उन्होंने हंसते हुए कुबूल किया था कि वह और अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स कॉलेज में डाइसेक्शन के लिए डोनेट किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाते थे.

डॉ. सेजल पवार की सार्वजनिक माफी

चौतरफा आलोचना और अस्पताल प्रशासन की सख्ती के बाद डॉ. सेजल पवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर हाथ जोड़कर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि "हाल ही में मेरा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को दोबारा देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे शब्दों से लोगों की भावनाओं को कितनी ठेस पहुंची है. मैंने जिस विषय पर बात की, वह बेहद संवेदनशील था. मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था, लेकिन मैं अपने शब्दों के प्रभाव को समझ सकती हूं. मैं अपनी इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं. एक छात्रा के तौर पर यह मेरे लिए बहुत बड़ा सबक है और मैं भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराऊंगी." 

यह भी पढ़ें- TMC में टूट से महाराष्ट्र में स‍ियासी बेचैनी! मजबूती दिखा रहे NCP के दोनों धड़े

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Sejal Pawar, Praneet More Comedy Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com