FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE Updates: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तीन ओपनिंग सेरेमनी में से पहली सेरेमनी आज मेक्सिको सिटी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. यह सेरेमनी टूर्नामेंट के पहले मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के मैच की शुरुआत में हो रहा है ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा और बर्ना बॉय जैसे लैटिन अमेरिकी म्यूजिक स्टार्स शामिल होंगे., FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल सॉन्ग 'डाई डाई' (Dai Dai) पर शकीरा परफॉर्म करने वाली है. फैन्स इस ओपनिंग सेरेमनी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. ओपनिंग सरेमनी में परफॉर्म करने वालों की लिस्ट में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, माना और टायला जैसे नाम भी शामिल हैं.
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE, World Cup Opening Ceremony Updates, FIFA Ceremony LIVE
FIFA World Cup Ceremony LIVE: शकीरा बिखेर रहीं हैं अपना जलवा
वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत कई शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुई. मैदान पर डांसर्स का एक ग्रुप है जो स्टेज पर बज रहे गानों पर डांस कर रहा है. मैदान के बीच में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का एक बड़ा सा मॉडल भी रखा है. शकीरा जल्द ही एंट्री करेंगी.
FIFA World Cup Ceremony LIVE: ओपनिंग सरेमनी में झूमकर नाच रहे फैन्स
FOLLOW ME "" @IN28HD "" pic.twitter.com/BkRifpCj6B
— المونديال مع محسن 1 (@igpqk) June 11, 2026
FIFA World Cup Ceremony LIVE: रंगारंग कार्यक्रम के साथ फीफा विश्व कप का आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज हो रहा है. ओपनिंग सेरेमनी जारी है. कुछ ही देर में शकीरा परफॉर्म करेंगी, फैन्स शकीरा को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं.
FIFA World Cup 2026 LIVE Updates: जल्द ही शकीरा स्टेज पर नजर आ सकती हैं
मेक्सिको सिटी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुका है. शुरुआत में एक खास परफॉर्मेंस हो रही है. जल्द ही शकीरा स्टेज पर नजर आ सकती हैं. फैन्स का रोमांच चरम पर है.
FIFA World Cup 2026 LIVE Updates: फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज
फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज हो चुका है. शकीरा अपना जलवा बिखेर रही हैं.
FIFA World Cup 2026 LIVE Updates: मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच
फीफा वर्ल्ड कप में पहला मैच मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होना है. दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई है. इस मैच से पहले ओपनिंग सरेमनी होना है. शकीरा भी स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं.
FIFA World Cup Ceremony LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ओपनिंग सेरेमनी
फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा अपना जलवा बिखेरने वाली हैं.
Another Shakira banger pic.twitter.com/OGI9re2U9b
— UNCLE K⚓ (@khalifasoba) June 11, 2026
FIFA World Cup Ceremony LIVE: वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन कौन हैं?
अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है. लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर कतर में 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीता. मैच 3-3 पर खत्म हुआ और उसके बाद अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में कमाल किया और 4-2 से मैच को अपने नाम किया.
FIFA World Cup Ceremony LIVE: कौन सी टीमें अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही हैं?
- केप वर्डे
- कुराकाओ
- जॉर्डन
- उज़्बेकिस्तान
FIFA World Cup Ceremony LIVE: फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी
| पोजीशन | प्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर) | भारतीय रुपये में |
| विजेता | 50 मिलियन | ₹476 करोड़ |
| उपविजेता | 33 मिलियन | ₹314 करोड़ |
| तीसरा स्थान | 29 मिलियन | ₹276 करोड़ |
| चौथा स्थान | 27 मिलियन | ₹257 करोड़ |
| 5वां-8वां स्थान | 19 मिलियन | ₹181 करोड़ |
| 9वां-16वां स्थान | 15 मिलियन | ₹143 करोड़ |
| 17वां-32वां स्थान | 11 मिलियन | ₹105 करोड़ |
| 33वां-48वां स्थान | 9 मिलियन | ₹86 करोड़ |
एक कप, 48 दावेदार: नए कलेवर और नए रिकॉर्ड्स के साथ आज से शुरू फीफा वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) से होने जा रही है. इस विश्व कप कुल 48 देश खिताब के लिए भिड़ते नजर आएंगे.पूर्व भारतीय फुटबॉलर मेहताब हुसैन ने इंग्लैंड और पुर्तगाल को इस वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार बताया है.
FIFA Ceremony LIVE: दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रॉफी
सिर्फ विजेता टीम के कैप्टन, FIFA प्रेसिडेंट और देश के राष्ट्राध्यक्ष ही इसे बिना ग्लव्स के छू सकते हैं. बाकी सब के लिए सख्त नियम है. !
🏆 दुनिया की सबसे महंगी और शानदार ट्रॉफी — FIFA World Cup Trophy! ⚽
— SURINDER JEET KAUR (ਸੁਰਿੰਦਰ ਜੀਤ ਕੌਰ) सुरिंदर जीत (@ACP_SURINDER_K) June 11, 2026
बस एक बार इस वीडियो को देख लो… और फिर आँखें बंद करके सोचो — यह सोने की चमक, CNC मशीन की सटीक कटिंग, माइक्रोस्कोप के नीचे हैंड एनग्रेविंग, टॉर्च की आग, पॉलिशिंग की जादूगरी और अंत में हरे मालाकाइट बेस पर चमकता… pic.twitter.com/f5KInAvzKy
FIFA वर्ल्ड कप के टिकटों के दाम होश उड़ा देंगे, लाखों की कीमत और अरबों डॉलर की कमाई का खेल
FIFA Ceremony LIVE: शकीरा ने 2010 का एंथम "वाका वाका (दिस टाइम फ़ॉर अफ़्रीका)" भी गाया था
11 जुलाई 2010 को, स्पेन और नीदरलैंड के बीच फाइनल से पहले FIFA वर्ल्ड कप के समापन समारोह में शकीरा ने "वाका वाका (दिस टाइम फ़ॉर अफ़्रीका)" पर परफ़ॉर्मेंस दी थी. इस बार ओपनिंग समारोह में परफ़ॉर्मेंस देने वाली हैं.
On July 11, 2010, 𝐒𝐡𝐚𝐤𝐢𝐫𝐚 performed “Waka Waka (This Time for Africa)” at the FIFA World Cup Closing Ceremony before the final between Spain and the Netherlands. pic.twitter.com/PAEw6rVRBh
— WorldCup Xtra (@FIFAWCXtra) June 11, 2026
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE: ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले स्टार्स की पूरी लिस्ट
ओपनिंग सरेमनी में शकीरा और बर्ना बॉय मुख्य आकर्षण होंगे और वे FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना 'डाई डाई' (Dai Dai) गाएंगे. हालांकि, ओपनिंग सेरेमनी में कई और स्टार्स भी परफॉर्म करेंगे. इनमें एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, माना और टायला शामिल हैं.
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE: टॉ़प 10 गोल, फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में
Top 10 best goals in FIFA World Cup history pic.twitter.com/lEXiNsoTAP
— ×̷̷͜×̷ (@fwkingsman) June 11, 2026
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE: मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच
आज के मैच की खास बात यह है कि यह साउथ अफ्रीका में हुए 2010 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच जैसा ही है. जोहान्सबर्ग की उस ऐतिहासिक रात को वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में साउथ अफ्रीका और मैक्सिको का आमना-सामना हुआ था. एक दिलचस्प बात यह है कि वे फिर से ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगे, लेकिन इस बार मेजबान मैक्सिको है.
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE: रात 11 बजे से ओपनिंग सेरेमनी
IT’S WORLD CUP TIME 🏆 pic.twitter.com/cNmHyh2QTj
— World Cup 2026 (@WorldCupMotion) June 11, 2026
FIFA Ceremony LIVE: लियोनेल मेसी- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप !
यह वर्ल्ड कप लियोनेल मेसी- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी साबित होगा. इनके अलावा जर्मनी के थॉमस मुलर, ब्राजील के नेमार जूनियर और क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के लिए भी यह आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है.
FIFA Ceremony LIVE: वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार, मैच के दिन की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान सेंटर सर्कल में एक साथ खड़े होंगे।
FIFA Ceremony LIVE: शकीरा के गाने 'दाई दाई' ने100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया
शकीरा ने वर्ल्ड कप 2026 का एंथम 'दाई दाई' गाया है जिसे 109 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, बता दें कि इससे पहले शकीरा ने 2010 वर्ल्ड कप का एंथम "वाका वाका" भी बनाया था जिसे काफी पसंद किया गया था.
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE: मेक्सिको और और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच
इस भव्य फुटबॉल में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. बता दें कि 3 अलग अलग वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करने वाला मेक्सिको का एज्टेका पहला स्टेडियम बनेगा.
FIFA World Cup Opening Ceremony LIVE: ओपनिंग सरेमनी में शकीरा करेंगे परफॉर्म
टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून, 2026 को मैक्सिको सिटी में होने जा रही है. पहले मैच से पहले ओपनिंग सरेमनी का आयोजन होने वाला है. ओपनिंग सरेमनी में शकीरा अपना जलवा बिखेरेंगी तो वहीं, सरेमनी में रयान कास्त्रो, बेलिंडा, बर्ना बॉय, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस जैसे मशहूर कलाकार भी शामिल होंगे.