प्रतीकात्मक तस्वीर
- रोहित दिवंगत जयंतराव तिलक का पोता है
- जयंतराव कांग्रेसी नेता और संसद सदस्य थे.
- महिला शिकायतकर्ता और रोहित एक दूसरे को कई वर्षों से जानते थे
पुणे:
बाल गंगाधर तिलक के परपोते रोहित तिलक के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और ‘अप्राकृतिक’ सेक्स के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. कांग्रेस नेता के खिलाफ सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया.
रोहित स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का परपोता और दिवंगत जयंतराव तिलक का पोता है. जयंतराव कांग्रेसी नेता और संसद सदस्य थे.
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता और रोहित एक दूसरे को कई वर्षों से जानते थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया.’’ पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार, जानबूझकर चोट पहुंचाने, शांति उल्लंघन करने के इरादे से अपमान करने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है.
रोहित ने भाजपा के गिरिश बापट के खिलाफ पुणे में कसबा पीठ सीट से 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bal Gangadhar Tilak, Bal Gangadhar Tilak's Great-Grandson Rape Case, Rohit Tilak Rape Charges, Rohit Tilak