विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मुंबई में बुधवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, लेकिन निचले इलाक़ों में काफ़ी पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है. घरों से निकलना मुश्किल हो गया. दफ़्तर जानेवालों को दिक़्क़तें आ रही हैं.

Also Read in
बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मुंबई में बुधवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, लेकिन निचले इलाक़ों में काफ़ी पानी भरा हुआ है
  • निचले इलाक़ों में काफ़ी पानी भरा हुआ है
  • घरों से निकलना मुश्किल हो गया
  • दफ़्तर जानेवालों को दिक़्क़तें आ रही हैं.
नई दिल्ली: मुंबई में बुधवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, लेकिन निचले इलाक़ों में काफ़ी पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है. घरों से निकलना मुश्किल हो गया. दफ़्तर जानेवालों को दिक़्क़तें आ रही हैं. आज भी भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने सभी से घरों के अंदर रहने की अपील की है.

मुंबई की बारिश में फंसे BJP प्रवक्ता संबित पात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हाथ में जूता उठाए तस्वीर

लगातार हो रही भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई से सटे नालासोपारा में घंटों से फंसे लोगों को एनडीआरएफ़ की टीम ने बोट के ज़रिए रेस्क्यू किया है. लगातार बारिश से जगह-जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही ठप है. लंबी दूरी की आठ ट्रेनें आज रद्द कर दी गई हैं. कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. नालासोपारा और वसई में लोकल भी ठप है. मुंबई से सटे पालघर ज़िले में हाइवे पर चोरोटी पुल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 4 लोग जख़्मी भी हैं. तेज़ रफ़्तार से आज रही कार पुल से नीचे गिर गई थी. कार में सवार लोग वापी से नालासोपारा आ रहे थे.
 

 

गुजरात, मध्‍यप्रदेश, उत्‍तराखंड और  असम में जबरदस्‍त बारिश
मुंबई के अलावा गुजरात के कई इलाकों में भी ज़बरदस्त बारिश हो रही है. गुजरात के जूनागढ़ में इतनी बारिश हो रही है कि कई जगह झरने जैसी तस्वीरें देखने को मिल रही है. वहीं मध्य प्रदेश के रायसेन में भारी बारिश के बाद एक पुल बह गया. इससे रायसेन और सांची के बीच आवाजाही बंद हो गई है. विदिशा जाने के लिए दो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि सांची के लिए लोगों को विदिशा होकर जाना पड़ रहा है. 

मुंबई में लगातार बारिश से ट्रेनें थमीं, स्कूल किये गये बंद : 10 बड़ी बातें

उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के कपकोट में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश का पानी दुकानों, घरों में घुस गया है. सड़कों पर पानी की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि वहां खड़ी गाड़ियां बह गई. कई गाड़ियां मलबे में दब गईं तो कई बहकर नदी में चली गईं. उधर, असम के गुवाहाटी में भी बाढ़ जैसे हालात हैं. ब्रह्मपुत्र नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है. कई घर डूब गए हैं.

VIDEO: क्या बारिश में मुंबई ऐसे ही बदहाल रहेगी?


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai Rain, Mumbai Rain Live Update, Mumbai Rain Alert, Heavy Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com