विज्ञापन

एफडीए का गोदाम में छापा, 20 लाख रुपये से ज्यादा के घी के पैकेट जब्त

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में FDA ने पतंजलि के गोदाम पर छापा मारा, गाय के घी में मिलावट के आरोप में 20 लाख रुपये से अधिक का घी जब्त किया गया.

एफडीए का गोदाम में छापा, 20 लाख रुपये से ज्यादा के घी के पैकेट जब्त
  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में FDA ने पतंजलि के गोदाम पर छापा मारकर लाखों रुपये का घी जब्त किया है
  • पतंजलि ब्रांड के गाय के घी में मिलावट के आरोप पर एफडीए ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
  • पतंजलि के मालिक योगगुरु रामदेव ने अपने घी को शत-प्रतिशत शुद्ध बताते हुए आलोचकों की आलोचना की है
छत्रपति संभाजीनगर:

महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अन्न एवं औषधि प्रशासन FDA ने सुंदरवाड़ी इलाके में कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित पतंजलि घी के गोदाम पर छापा मारा है. इस कार्रवाई के दौरान एफडीए की टीम ने मौके से 20 लाख 20 हजार 190 रुपये का घी जब्त किया है, जिसमें 1 लीटर और आधा लीटर के हजारों पैकेट शामिल हैं. गोदाम से जब्‍त किए गए घी में मिलावट है या नहीं, इसके बारे में एफडीए की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पतंजलि की ओर से भी अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. 

बता दें कि एफडीए दीवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ मुहिम चला रहा है. दिवाली त्योहारों के शुरू होने के साथ मिठाइयों, नमकीन, पेय पदार्थों, खाद्य तेल तथा दूध और दुग्ध उत्पादों समेत अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है.इसे देखते हुए मिलावटी, नकली और असुरक्षित खाद्य उत्पादों, जिनमें दूध एवं दूध से बने उत्पाद, मिठाइयां, स्नैक्स एवं नमकीन, पापड़ एवं फ्रायम्स, खाद्य तेल, पेय पदार्थ और घी शामिल हैं के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है. एफडीए का कहना है कि खाद्य पदार्थ पूरी तरह सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण हों.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FDA Raid, Ghee Adulteration, Patanjali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com