विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर बिछाया जाल, युवती से मंगवाईं निजी तस्वीरें, पुणे में 'फर्जी बाबा' गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक गुरु बनकर पहचान बनाने वाले एक युवक की असलियत सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. आरोप है कि वह युवतियों को 'निगेटिव एनर्जी' दूर करने का झांसा देता था और फिर उन्हें डराकर उनकी अश्लील तस्वीरें मंगवाता था.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर बिछाया जाल, युवती से मंगवाईं निजी तस्वीरें, पुणे में 'फर्जी बाबा' गिरफ्तार
पुणे में फर्जी मोटिवेशनल स्पीकर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में फर्जी मोटिवेशनल स्पीकर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोंढवा पुलिस ने 23 वर्षीय दिव्य जितेंद्र परमार को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक गुरु बताकर लोगों का भरोसा जीतता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए 22 वर्षीय युवती से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया. उसने युवती को विश्वास दिलाया कि उसके शरीर में निगेटिव ऊर्जा है और उसे दूर करने के लिए विशेष आध्यात्मिक प्रक्रिया तथा फिजिकल एक्टिविटी एक्सरसाइज की जरूरत है. इसी बहाने उसने युवती से उसकी निजी और अर्धनग्न तस्वीरें भेजने के लिए कहा.

पुलिस को दिए गए शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से डराया और यह विश्वास दिलाया कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है. युवती जब उसके झांसे में आ गई तो उसने उससे कई तस्वीरें मंगवाईं. बाद में युवती को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद कोंढवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल उपकरणों में मौजूद फोटो, वीडियो, चैट और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य महिलाओं या युवतियों को भी अपने जाल में तो नहीं फंसाया.

कोंढवा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहित महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी अधिनियम (Anti-Black Magic Act) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब उसके डिजिटल नेटवर्क, संपर्कों और संभावित अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : मुझे गालियां पड़ रही हैं, मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं... लद्दाख में बवाल करने वाली वायरल लड़की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Arrested, Pune News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com