- असम में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में भारतीय सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया है
- शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिलों में ऑपरेशन जल राहत III के तहत सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाया है
- सेना की तीन विशेष टुकड़ियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य कर रही हैं
असम में बारिश और बाड़ से इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है. बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए , भारतीय सेना ने मदद का हाथ बढ़ाया है. राज्य प्रशासन की मांग पर भारतीय सेना ने शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिलों में ऑपरेशन जल राहत III' शुरू किया है. इसके तहत राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.
बाढ़ राहत के लिए सेना की 3 खास टुकड़ियां तैनात
बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए सेना के ऑपरेशनल कंट्रोल में बाढ़ राहत की तीन खास टुकड़ियों को तैनात किया गया है, जिन्हें इंजीनियर टास्क फोर्स (ETF) का सहयोग मिल रहा है.

PTI फोटो.
शिवसागर जिले में, सेना की टुकड़ियां गार्गाँव कॉलेज से काम करते हुए नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही हैं. जोरहाट जिले में सेना की एक टुकड़ी को मारियानी में तैनात किया गया है.

इसको जरूरत के हिसाब से लिए जिला प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर स्टैंडबाय पर रखा गया है. जल्द एक्शन के लिए एक अतिरिक्त रिजर्व टुकड़ी भी बनाई गई है.

चराइदेव जिले में, सेना की टुकड़ी लोगों की मदद कर रही है. इंजीनियर टास्क फोर्स और क्विक रिएक्शन टीम की मदद से, सैनिकों ने पानी में डूबे इलाकों से 150 नागरिकों (जिनमें 73 पुरुष, 47 महिलाएँ और 30 बच्चे शामिल हैं) को सफलतापूर्वक बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया.
ये भी पढ़ें-देशभर में बारिश बनी आफत, जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक बाढ़ से तबाही, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं