विज्ञापन

गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक लाख रुपये का था इनाम

29 मई को गाजीपुर के एक होटल के बाहर विनीत राय पर चार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.

गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक लाख रुपये का था इनाम
Ghazipur police encounter

गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड (Vineet Rai murder) में शामिल एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश बिंद को पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश बिंद कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी.

पुलिस ने आरोपी कमलेश बिंद को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवाबी फायरिंग में आरोपी कमलेश बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या की पूरी प्लानिंग पहले से तय थी

दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया है कि विनीत राय की हत्या की साजिश कथित तौर पर ‘कटरा गैंग' नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप में रची गई थी. वारदात को कैसे अंजाम देना है, किस हथियार का इस्तेमाल करना है और कितनी गोली चलानी है, इसकी पूरी प्लानिंग पहले से तय थी.

29 मई की रात गाजीपुर के एक होटल के बाहर विनीत राय पर चार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल विनीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी के नाम सामने आए हैं. इनमें शंकर पांडेय को मुख्य आरोपी माना जा रहा है.

रंगदारी मांगने का आरोप 

मृतक के पिता आलोक राय का आरोप है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से रंगदारी मांग रहा था. उनका कहना है कि होटल की कीमत करोड़ों में होने के कारण उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कथित कटरा गैंग सोशल मीडिया पर खुद को ‘किंग ऑफ गाजीपुर' बताता था और गैंग के सदस्य वॉट्सएप के जरिए आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाते थे.

परिजनों का दावा है कि गैंग का नाम पहले भी कई गंभीर घटनाओं में सामने आ चुका है, जिनमें अपहरण, मारपीट और फायरिंग की वारदातें शामिल हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

(गाजीपुर से सुनील सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: कौशांबी में युवक ने खुद को मारी गोली: कैंसर की बीमारी से था पीड़ित, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: खोड़ा में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुल्तान अलारफीन मदरसा सील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghazipur Police Encounter, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com