महाराष्ट्र के नाशिक में सड़क दुर्घटना का एक वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में एक ट्रक चालक अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो देता है. इसके बाद ट्रक सड़क से 50 फीट नीचे गिर जाता है. ये वीडियो पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाता है. गनीमत ये रही है कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है.
नासिक के सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर एक ट्रक फ्लाईओवर से सीधे नीचे सड़क पर गिर गया, घटना सीसीटीवी में कैद हो#Nashik #CCTV pic.twitter.com/z0scsMNMCa
— NDTV India (@ndtvindia) July 27, 2026
अचानक सड़क से नीचे गिरा ट्रक
सीसीटीवी के वीडियो में साफ दिख रहा है कि फ्लाईओवर पर अचानक से ड्राइवर का ट्रक पर नियंत्रण खत्म होता है और ट्रक सीधे सड़क नीचे गिर जाता है. गनीमत ये रही कि उस वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था नहीं तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी. नाशिक के सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर रविवार दोपहर एक बजे ये हादसा हुआ था.
गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त पुल के नीचे सड़क से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक नीचे गिरने से पहले सड़क के बैरीकेड से टकराया था. चूंकि ट्रक का वजन इतना ज्यादा था कि बैरीकेड उसका वजन नहीं झेल पाया.
ट्रक कई गोते खाते हुए जमीन पर जा टकराया. इस दौरान ट्रक से धुआं भी निकल रहा था. घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं