विज्ञापन

सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का उठाएं लाभ, स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई फ्री, NSP पर जाकर करें आवेदन

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जाकर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है. सरकार की ओर से चल रही कई सारी स्कीमों का लाभ छात्र उठाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का उठाएं लाभ, स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई फ्री, NSP पर जाकर करें आवेदन
छात्र स्कूल का हो या कॉलेज में वो अप्लाई कर सकता है.

जो बच्चे पढ़ाई में तेज हैं, लेकिन आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, वो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल भारत सरकार का है. इसके जरिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लाभ छात्र उठा सकते हैं. अकादमी वर्ष 2026-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई है, जो कि 31 अक्टूबर तक चलने वाली है. इसलिए जो छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो NSP Official Website पर जाकर फॉर्म भर दें.

वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवेदन करने से पहले छात्रों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा, उसके बाद ही फॉर्म को भार जा सकेगा.OTR के लिए चालू मोबाइल नंबर होना जरूरी है. इसके अलावा आधार कार्ड भी जरूरी है. अगर आधार नहीं बना है, तो आधार के लिए एनरोलमेंट ID (EID) का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. वहीं जिन छोटे बच्चों का आधार कार्ड नहीं है, वो अपने माता-पिता के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. OTR के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी.

स्कॉलरशिप योजना लगभग हर स्तर की पढ़ाई तक मिलेगा. छात्र स्कूल का हो या कॉलेज में वो अप्लाई कर सकता है. 10वीं कक्षा तक के छात्र प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं 11वीं, 12वीं और उससे आगे की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप है.

कितने तक की मिलती है छात्रवृत्ति

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर कई सारी योजनाएं हैं. जो कि क्लास और कोर्स पर आधारित हैं. ऐसे में हर योजना के तहत मिलने वाली राशि अलग-अलग है. हालांकि सबसे खास बात ये है कि पैसे सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से छात्र के बैंक खाते में आते हैं.

छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी पाने के लिए आप National Scholarship Portal पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- NEET 2026 Result विवाद: हाई कोर्ट ने NTA से मांगी उम्मीदवार की ओरिजिनल OMR शीट, 85 और 520 अंकों के दावे पर सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scholarship Scheme, Scholarship News, Scholarship Application, NSP Scholarship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com