विज्ञापन

नासिक के त्र्यंबकेश्वर में बारिश के बीच तेज हवा से श्रद्धालुओं पर गिरा टीन शेड, 3 घायल, वीडियो डरा देगा

मुंबई, नासिक समेत पूरे महाराष्ट्र में इन दिनों तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं. बारिश और तेज हवा की वजह से ही त्र्यंबकेश्वर में ये हादसा हो गया

नासिक के त्र्यंबकेश्वर में बारिश के बीच तेज हवा से श्रद्धालुओं पर गिरा टीन शेड, 3 घायल, वीडियो डरा देगा
नासिक के त्र्यंबकेश्वर में तेज हवा और बारिश की वजह से हादसा.
  • नासिक के त्र्यंबकेश्वर में तेज आंधी और बारिश की वजह से एक टीन शेड गिरने से तीन श्रद्धालु घायल हो गए
  • हादसे में घायल एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है
  • घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें तेज हवा के चलते टीन शेड श्रद्धालुओं पर गिरता हुआ दिख रहा है
मुंबई:

नासिक के त्र्यंबकेश्वर में तेज आंधी और बारिश की वजह से एक हादसा हो गया. कुछ श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान तेज हवा की वजह से अचानक से एक टीन शेड उन पर गिर पड़ा. इस हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें श्रद्धालुओं पर टीन शेड गिरता देखा जा सकता है.

त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं पर गिरा टीन शेड

त्र्यंबकेश्वर के वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां तेज बारिश हो रही है. रेनकोट पहने 8 श्रद्धालु वहां से गुजर रहे हैं. तभी बहुत तेज हवा चलने लगती है और अचानक से एक टीन शेड उड़कर उन लोगों के ऊपर गिर पड़ता है. हादसे की चपेट में आए कुछ श्रद्धालु तो एक दम से उठकर खड़े हो गए. लेकिन टीन शेड जिनके ऊपर गिरा, वे चोटिल होकर जमीन पर ही बेहोश हो गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने दौड़कर उनको उठाया और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उनको अस्पताल लेकर पहुंचे.

तीन श्रद्धालु घायल, एक गंभीर

ये भयावह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. आसपास के लोग भी उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े. एक श्रद्धालु की हालत गंभीर नहीं हुई है. अस्पताल में डॉक्टर्स उसका इलाज कर हे हैं.मुंबई, नासिक समेत पूरे महाराष्ट्र में इन दिनों तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं. बारिश और तेज हवा की वजह से ही त्र्यंबकेश्वर में  ये हादसा हो गया और शिव दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु चोटिल हो गए. 

ये भी पढ़ें-देशभर में छाये हैं बादल, फिर भी क्यों डरा रहा 'गॉडजिला अल-नीनो'? सूखे का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Nashik Rain, Tin Shed Collapse Accident, Tin Shed Collapse, Tin Shed Fly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com