विज्ञापन

सांप का डर, 21 देशों की सैर, मर्सिडीज समेत करोड़ों की वसूली... अशोक खरात के गुनाहों की नई फेहरिस्त

आरोप ये भी कि अशोक खरात ने ईशान्येश्वर महादेव मंदिर के पीछे शिकायतकर्ता के चारों ओर घेरा बनाकर उसे मौत का डर दिखाया. उसे अवैध रूप से बंधक बनाया और अपने मिरगांव स्थित फार्महाउस के निर्माण का पूरा खर्च भी उससे ही उठवाया.

सांप का डर, 21 देशों की सैर, मर्सिडीज समेत करोड़ों की वसूली... अशोक खरात के गुनाहों की नई फेहरिस्त
रेप के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ एक और एफआईआर.
  • नासिक के ज्योतिषाचार्य अशोक खरात पर जबरन वसूली, नरबलि और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है
  • खरात पर पुणे के एक बिल्डर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मर्सिडीज कार खरीदवाने और डर दिखाकर वसूली करने का आरोप है
  • अशोक खरात ने शिकायतकर्ता को नकली सांप दिखाकर मौत का भय दिखाया और विदेश यात्रा कराई, सारा खर्च उससे वसूला

नासिक के ज्योतिषाचार्य और रेप के आरोपी अशोक खरात के गुनाहों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है. अशोक खरात के खिलाफ अब एक और केस दर्ज करवाया गया है. ये मामला है जबरन वसूली, नरबलि और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत. खरात ने जिस व्यक्ति के खिलाफ नासिक के वावी पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था, उसी व्यक्ति ने अब अशोक खरात पर ये मामला दर्ज करवाया है. 

खरात पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने का आरोप

शख्स का आरोप है कि ज्योतिषाचार्ज अशोक खरात ने पुणे के एक बिल्डर से लगभग 5 करोड़ रुपये की फिरौती वसूली. लॉजिस्टिक व्यवसाय में अच्छी शुरुआत के लिए खरात ने शिकायतकर्ता को “अवतार पूजा” करने की सलाह दी थी. पूजा शुरू करने से पहले, मौत का डर दिखाकर शिकायतकर्ता से जबरन एक मर्सिडीज कार खरीदवाई गई. इतना ही नहीं उसे नकली सांप दिखाकर डराया कि “पारस” की शक्ति प्राप्त करने के लिए 21 देशों की यात्रा करनी होगी. ऐसा न करने पर नागदेवता के डसने और मृत्यु होने का भय दिखाकर उसे कई देशों में घुमाया और सारा खर्च खरात ने शिकायतकर्ता से उठवाया.  

ये भी पढ़ें- 10वीं फेल बन बैठा अंक ज्योतिषी, अशोक खरात की कुंडली सामने आई, महिलाओं से रेप, अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी

मौत का डर दिखाकर वसूली रकम

आरोप ये भी लगाया गया है कि अशोक खरात ने ईशान्येश्वर महादेव मंदिर के पीछे शिकायतकर्ता के चारों ओर घेरा बनाकर उसे मौत का डर दिखाया. उसे अवैध रूप से बंधक बनाया और अपने मिरगांव स्थित फार्महाउस के निर्माण का पूरा खर्च भी शिकायतकर्ता से ही वसूल किया. फार्महाउस के फर्नीचर के लिए पैसे भी उससे ही वसूले गए.

अशोक खरात की क्राइम कुंडली

महाराष्ट्र में महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात की क्राइम कुंडली खुलती जा रही है. अंक ज्योतिषी बनकर उसने कई महिलाओं से रेप किया. अशोक खरात पर कुछ लोगों की बलि देने का भी शक है. तलाशी में मिले हथियारों, कारतूसों और अघोरी परंपराओं के रहस्यमयी सामानों ने गुत्थी और उलझा दी है. आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जा रही है.नासिक के तांत्रिक खरात की जांच में शोषण का पूरा पैटर्न सामने आया है. वह तंत्र-मंत्र, दैवीय शक्तियों और डर दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. वह पुरुषों को भी आर्थिक रूप से ठगता था. 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Ashok Kharat, Ashok Kharat Black Magic, Ashok Kharat Farmhouse, Ashok Kharat Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com