विज्ञापन

छत्रपति संभाजीनगर में NIA की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार और पाकिस्तान कनेक्शन पर जांच

छत्रपति संभाजीनगर के वालूज एमआईडीसी इलाके में NIA ने शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया और अविनाश कॉलोनी में छापेमारी की.

छत्रपति संभाजीनगर में NIA की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार और पाकिस्तान कनेक्शन पर जांच
  • छत्रपति संभाजीनगर के वालूज एमआईडीसी क्षेत्र में NIA ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया.
  • कमलापूर फाटा स्थित अविनाश कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई.
  • कार्रवाई फर्जी आधार कार्ड, संदिग्ध गतिविधियों और संभावित पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ी बताई जा रही है.

छत्रपति संभाजीनगर के वालूज एमआईडीसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया. यह कार्रवाई कमलापूर फाटा स्थित अविनाश कॉलोनी में की गई, जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच एजेंसी की टीम ने संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई का संबंध फर्जी आधार कार्ड, संदिग्ध गतिविधियों और संभावित पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ा माना जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि मामले में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े गंभीर पहलू भी हो सकते हैं.

हालांकि, अब तक NIA की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी संबंधित तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : Monsoon Explained: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार मगर कमजोर होगी धार, जानें दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक कहां कब बारिश, कहां सूखा पड़ेगा

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Aadhaar Case Maharashtra, Pakistan Link Investigation India, NIA Operation Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com