विज्ञापन

UP B.Ed Entrance Exam 2026: आज परीक्षा, 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी, साथ लेकर जाएं ये Documents

UP BEd Entrance Exam 2026 : उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 कल दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जिसके लिए 6 जिलों में 65 केंद्र बनाए गए हैं.अभ्यर्थियों को परीक्षा से 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और साथ में एडमिट कार्ड, दो फोटो व वैलिड आईडी प्रूफ लाना जरूरी है.

UP B.Ed Entrance Exam 2026: आज परीक्षा, 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी, साथ लेकर जाएं ये Documents
सुरक्षा के लिहाज से सेंटर्स पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा.

UP B.Ed Entrance Exam Guideline 2026 : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आज आयोजित होने जा रही है. परीक्षा के लिए मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ समेत 6 जिलों में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में कुल 30 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं.. गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 22 केंद्रों पर 10,882 छात्र परीक्षा देंगे, वहीं हापुड़ में सबसे कम 3 केंद्रों पर परीक्षा होगी. ये परीक्षा कुल दो शिफ्टों में होने जा रही है. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले सेंटर पर पहुंचना होगा. 

30 मिनट पहले गेट हो जाएगा बंद

एग्जाम शुरू होने के 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं.

परीक्षा केंद्र जाने से पहले चेक कर लें ये डॉक्यूमेंट लिस्ट

एडमिट कार्ड

प्रवेश पत्र की एक एक्स्ट्रा फोटो लगी और सिगनेचर (Signed) कॉपी, जिसे वहां जमा करना होगा.

पासपोर्ट साइज फोटो

दो एक्स्ट्रा पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो जो ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपलोड की थी).

फोटो आईडी प्रूफ

ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक.

नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त

सुरक्षा के लिहाज से सेंटर्स पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा. साथ ही परीक्षा के दौरान आसपास के साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.

बीएड फाइनल ईयर परीक्षा की तारीखें बदलीं

आपको बता दें कि प्रवेश परीक्षा के बीच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) ने बीएड लास्ट ईयर और बीएड विशेष शिक्षा (Special Education) की मेन एग्जाम्स की तारीखों में बदलाव कर दिया है. 

अधिक परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए अब 3 और 4 जून को होने वाले पेपर  11 और 12 जून को आयोजित किए जाएंगे. छात्र नई डेटशीट के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें.

यह भी पढ़ें- BEd कर लिया है तो अब ऐसे पाएं सरकारी टीचर की नौकरी, जानें एग्जाम से लेकर सैलरी की जानकारी

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP BEd Entrance Exam 2026, UP BEd Exam Guidelines, UP BEd Admit Card 2026, CCSU BEd Exam Date Change, UP BEd Exam Documents List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com