विज्ञापन

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

दिल्ली के साकेत इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है. हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. दमकल और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 4-5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
ANI
  • दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित पांच मंजिला कमर्शियल इमारत शनिवार शाम अचानक भरभराकर गिर गई.
  • हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया.
  • अब तक तीन से पांच लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए NDRF समेत पुलिस, दमकल और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और तेजी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

शाम को अचानक गिरी इमारत, मचा हड़कंप

महरौली थाना क्षेत्र के सैदुल्लाहजाब इलाके में यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7:44 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि यह एक पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग थी, जहां कुछ ऑफिस संचालित हो रहे थे. हालांकि शनिवार होने के कारण कई ऑफिस समय से पहले बंद हो चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टलने की भी बात कही जा रही है.

अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया. अब तक 3 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. बचाए गए लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

NDRF के साथ जारी है सर्च ऑपरेशन

मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

आसपास की इमारतें भी चपेट में आईं 

बताया जा रहा है कि करीब 500 गज में बनी इस इमारत के गिरने से उसका मलबा आसपास की इमारतों पर भी जा गिरा. पास में स्थित एक कैंटीन में भी मलबा पहुंच गया, जहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. राहत टीम उन्हें निकालने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है.

स्थिति पर नजर, बचाव कार्य जारी

फिलहाल प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हर संभव कोशिश की जा रही है कि मलबे में अगर कोई और फंसा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके. देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहने की संभावना है और अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Deputy Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saket Building Collapse Delhi, Delhi Building Collapse News 2026, Saket Rescue Operation Live, Delhi Collapse Trapped People, Building Collapse India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com