विज्ञापन

सड़क पर भीख मांगती दिखी यह मशहूर एक्ट्रेस, कभी थी मेकर्स की पहली पसंद, आज पहचानना हुआ मुश्किल

मिताली शर्मा ने सबसे पहले अधिकारियों से खाना मांगा. उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखकर स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को उनकी हालत पर गहरी चिंता हुई.

सड़क पर भीख मांगती दिखी यह मशहूर एक्ट्रेस, कभी थी मेकर्स की पहली पसंद, आज पहचानना हुआ मुश्किल
सड़क पर भीख मांगती दिखी यह मशहूर एक्ट्रेस
Social Media
नई दिल्ली:

मुंबई को मायानगरी यूं ही नहीं कहते, यहां की चकाचौंध किसी को आसमान पर बिठा देती है तो किसी को सड़क पर ले आती है. यहां कभी इतनी ऊंचाइयां मिलती हैं कि सितारे चमक उठते है तो कभी हवा के एक झोंके से आसमान में उड़ रहा शख्स जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है. भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. कभी भोजपुरी फिल्मों से दर्शकों को खूब प्यार बटोर रही इस मुंबई की सड़कों पर मांगने को मजबूर नजर आई.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं पूर्व भोजपुरी अभिनेत्री मिताली शर्मा की. मिताली ने कई भोजपुरी फिल्में की और सफल भी रहीं. उन्होंने मॉडलिंग भी की. फिर हिंदी फिल्मों में काम की तलाश में वह मुंबई चली आईं. दिल्ली की रहने वाली मिताली ने मुंबई आने के लिए घर-परिवार सब छोड़ दिया. जिससे उन्हें आर्थिक तंगी तो हुई ही भावनात्मक रूप से भी अकेली पड़ गईं.

यह भी पढ़ें- फोटो में दिख रहा ये बच्चा आज है मशहूर एक्टर, सैफ को रिप्लेस कर बना श्रीवल्ली का हीरो, पहचाना क्या? 

अकेलेपन और असफलता ने तोड़ा

शुरुआत में उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स मिले. लेकिन धीरे-धीरे काम मिलने मुश्किल होने लगा. कोई स्थिर आय न होने, कोई मजबूत सहारा न होने और इंडस्ट्री से लगातार मिल रहे रिजेक्शन के कारण, उनकी हालत कथित तौर पर और बिगड़ गई. वे अकेलेपन और अनिश्चितता से जूझ रही थीं. उनके जीवन में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब खबरें आईं कि मिताली शर्मा मुंबई के लोखंडवाला इलाके की सड़कों पर बेहद खराब हालत में मिलीं. कथित तौर पर उन्हें भीख मांगते हुए देखा गया. फिल्मों में काम करने वाली हीरोइन को इस तरह सड़क पर भीख मांगते देख लोग हैरान रह गए.

खबरों के अनुसार, सड़कों पर पाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले में दखल दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया. इस घटना के दौरान, यह भी आरोप लगा कि उन्हें सड़क पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया था. जब एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें हथकड़ी पहनाने की कोशिश की, तो उन्होंने कथित तौर उस पर हमला किया और भागने की कोशिश भी की.

यह भी पढ़ें-  सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 1.92 करोड़ वसूलेंगी किराया, जानें कौन हैं उनका किराएदार

हॉस्पिटल में चला इलाज

पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद, खबरों के मुताबिक, मिताली शर्मा ने सबसे पहले अधिकारियों से खाना मांगा. उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखकर स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को उनकी हालत पर गहरी चिंता हुई. इसके बाद, पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें मेडिकल हेल्प मिले. बाद में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनकी हालत अस्थिर मानी गई और उन्हें प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत थी. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitali Sharma, Mitali Sharma Bhojpuri Actress, Mitali Sharma Instagram, Mitali Sharma Latest Interview, Mitali Sharma Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com